बिरयानी के बाद तरबूज खाना पड़ा भारी? मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जानें क्या है असली वजह

Summary :

Biryani and Watermelon Myth: सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस घटना को सुनने के बाद लोग अब खाने वाली चीज़ों पर भी शक कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये घटना मुंबई की है जहां एक ही परिवार के चार लोगों की बड़ी दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत का कारण बिरयानी और तरबूज साथ में खाना है। हमें पता नहीं होता है लेकिन ऐसे बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं, जिसे एक साथ खाने से किसी की भी हेल्थ बिगड़ सकती हैं। ऐसा…

Biryani and Watermelon Myth: सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस घटना को सुनने के बाद लोग अब खाने वाली चीज़ों पर भी शक कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये घटना मुंबई की है जहां एक ही परिवार के चार लोगों की बड़ी दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत का कारण बिरयानी और तरबूज साथ में खाना है। हमें पता नहीं होता है लेकिन ऐसे बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं, जिसे एक साथ खाने से किसी की भी हेल्थ बिगड़ सकती हैं।

ऐसा ही इस परिवार के साथ हुआ जब इन लोगों ने बिरयानी खाने के बाद तरबूज खा लिया डॉक्टर्स का कहना है कि ये फूड प्वाइजनिंग के कारण हुआ है। अगर आप भी जानना चाहते हैं, पूरा मामला क्या है तो आप इस आर्टिकल के जरिए जान सकते हैं।

Biryani Health Impact: बिरयानी और तरबूज खाने से हुई मौत

Biryani and Watermelon Myth
Biryani and Watermelon Myth (Source: social media)

डॉक्टर का कहना है कि जब आप खाने की चीजों को कई घंटों तक खुले मे रखते हैं, तो इनमें खतरनाक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। कोई भी फल हो या फिर फ़ूड इसे कई घंटों तक खुले में रखने से इसमें स्टैफिलोकोकस ऑरियस, साल्मोनेला एंटरिटिडिस और एस्चेरिचिया कोलाई जैसे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं।

जिसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। वैसे भी कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनका सेवन बहुत ज्यादा सोच समझ कर करना चाहिए। खासकर जब आप लंबे समय तक खुले फूड्स का सेवन करते हैं, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया आपके पेट में चले जाते हैं। जिसकी वजह से फूड प्वाइजनिंग हो जाती है।

Watermelon After Meal Effects: मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग तो नहीं?

Biryani and Watermelon Myth
Biryani and Watermelon Myth (Source: social media)

डॉक्टर्स का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग को लेकर सामान्य उल्टी और दस्त मानते हैं, लेकिन ये कुछ मामलों में जानलेवा साबित हो सकता है। कुछ लोगों को अगर बार-बार उल्टी आती है, तो इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जिससे इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से कम होने लगता है। इसके कम होने का सीधा असर बीपी पर पड़ता है। ब्लड प्रेशर तेजी से गिरकर 50 से भी नीचे जा सकता है। इस वजह से शॉक जैसी स्थिति होने लगती है, जो मौत का कारण बन सकता है।

जांच के बाद ही सच आएगा सामने

हालांकि अभी इस घटना की पूरी जानकारी नहीं मिली है कि कैसे उन परिवारों की मौत हुई है। अभी इस बात की भी जानकारी नहीं है कि पीड़ितों ने अलग से क्या खाया या कोई और वजह के कारण उनकी मौत हुई थी। डॉक्टर्स का साफ़ कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगी। डॉक्टर के अनुसार, कई बार तरबूज में कलर लाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे तरबूज खाने वालों के शरीर में जहर फैल सकता है। लेकिन चारों लोगों की मौत कैसे हुई यह जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पूरी तरह सामने आएगी।

Also Read: किताबों के दबाव को लेकर पेरेंट्स से बदसलूकी, हरदोई में प्रिंसिपल ने दी बच्ची का नाम काटने की धमकी, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।