किताबों के दबाव को लेकर पेरेंट्स से बदसलूकी, हरदोई में प्रिंसिपल ने दी बच्ची का नाम काटने की धमकी, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

UP Principal School Controversy Viral Video

UP Principal School Controversy Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होगे, तो आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। आपको बता दें कि इस वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल मैडम का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैरेंट्स के साथ बदसलूकी करती दिखाई दे रही है।

इसी बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। अगर आप भी इस वीडियो की पूरी घटना के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इस आर्टिकल के जरिए पूरी जानकारी देंगे।

क्यों चिल्लाने लगी प्रिंसिपल

ये घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई के एक प्राइवेट स्कूल की है, जिसमें पेरेंट्स पर स्कूल प्रशासन ने नोटबुक और किताबें स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया। लेकिन जब बच्चों के माता-पिता ने ऐसा करने से मना किया, तो प्रिंसिपल उनके ऊपर चिल्लाने लगी और उसने उन्हें गुस्से में कई खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद पेरेंट्स को काफी ज्यादा शर्मिंदा होना पड़ा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वो प्रिंसिपल उनके ऊपर गुस्से से चिल्ला रही है।

साथ ही महिला को ब्लडी फूल ‘गंवार’ और ‘शट अप’ बोल रही है। स्कूल प्रिंसिपल ने गुस्से में बच्ची का नाम रजिस्टर से कटाने की धमकी भी दी और कहा मैं इस बच्ची को अपने स्कूल में नहीं पढ़ाऊंगी। इसी घटना के दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसे अभी तक न जानें कितने लोग देख चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कह रहे हैं।

यहां देखें वीडियो…


प्रिंसिपल ने दी सफाई

जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा, तो बवाल बहुत ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद प्रिंसिपल मैडम ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने कहा की उस समय मेरी भाषा लोगों को बहुत ज्यादा खराब लगी। लेकिन उसके 3 घंटे पहले क्या हुआ और उसके आधे घंटे पहले क्या हुआ, ये किसी को नहीं पता और कोई ये जानना भी नहीं चाहता है। कुछ भी जाने बिना लोगों ने मेरी शिक्षा के ऊपर, मेरी परवरिश के ऊपर, मेरी उम्र के ऊपर, सबके ऊपर खूब सारे सवाल उठाए।

इनका बच्चा 3 साल से पढ़ रहा है। उनको अभी तक कोई शिकायत नहीं थी और इन्होंने अभी छोटे बच्चे का एडमिशन कराया और ये लगातार मेरे ऊपर फीस कम करने का दबाव बना रहे थे। इन्होंने एडमिशन फीस भी काफी कम जमा कराई है।

Also Read: विदाई के इमोशनल पल शूट कर रहा था कैमरामैन, तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, रोंगटे खड़े कर देने वाला Video वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।