Viral Wedding Accident Video: हर किसी की जिंदगी में शादी का बेहद खास और इमोशनल होता है। घर में हंसी-ख़ुशी, संगीत, रिश्तों का प्यार और इमोशन होता है। शादी में विदाई का पल सबको इमोशनल कर देता है। शादी के इन सुनहरे पलों को कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर पूरी मेहनत करता है, जिससे प्यारें पलों को संजोकर भविष्य के लिए रखा जाएं। लेकिन कभी-कभी छोटी सी चूक इतनी भारी पड़ जाती है कि खुशियां मातम में बदल जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां विदाई के पलों को कैमरे में कैद करते कैमरामैन को तेज रफ़्तार गाडी आकर उदा देती है।
क्या हुआ था?
यह घटना विदाई के दौरान हुई। परिवार दुल्हन को विदा कर रहा था और माहौल बहुत इमोशनल था। परिवार के लिए ख़ुशी के साथ-साथ आंखों में आंसू लिए थे। इन्हीं पलों को कैमरामैन अपने कैमरे में कैद कर रहा था। वह हर एंगल से फोटो लेने के लिए रोड के बीच तक चला गया। इसी दौरान, पीछे से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। फोटोग्राफर का ध्यान पूरी तरह कैमरे पर था।
कुछ ही सेकंड में तेज रफ़्तार कार आई और कैमरामैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक बहित दूर जाकर गिरा। ये सब इतनी जल्दी-जल्दी हो गया कि किसी को सोचने-समझने का भी समय नहीं मिला। अचानक से खुशियों माहौल मातम में बदल गया।
शादी की खुशियाँ… एक पल में मातम में बदल गईं 😢
विदाई का भावुक पल बना डरावना हादसा 💔
कैमरा चल रहा था… और तभी हुई ऐसी टक्कर कि सब सन्न रह गए 😳 pic.twitter.com/Ww5AoD2dsW— Akanksha Awasthi (@Ak_anksha_90) April 23, 2026
लोगों की प्रतिक्रियाएं
जब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो, तो लोगों ने दुःख और गुस्सा दोनों जाहिर किया। कई लोगों ने कैमरामैन को कहा कि इतनी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए थी। वहीं कुछ लोगों ने तेज रफ़्तार गाड़ियों और सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। कुछ लोगों ने इस घटना पर अपना दुख भी व्यक्त किया और इसे दिल दहला देने वाला हादसा बताया।























