Vajan Kam Kaise Kare: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों का बहुत जड़ी तेजी से बढ़ रहा है। जिसकी वजह से उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। वजन घटाने के लिए लोग न जानें क्या क्या करते हैं, कुछ लोग तो केमिकल वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो वजन घटाने के लिए जिम में पसीना बहाना, डाइटिंग करना यहां तक की खाना भी कम कर देते हैं।
लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। मगर अब आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप कुछ ही दिनों में काफी हद तक अपना वजन कम कर पाएंगे। आइए जानते हैं, वो टिप्स कौन-कौन से हैं।
Vajan Kam Kaise Kare: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सुबह की शुरुआत
अपने दिन की शुरुआत हमेशा फ्रेश और खुश मूड से करना बहुत जरूरी है। सुबह जब आप उठते हैं, उसके बाद सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी में नींबू और सेंधा नमक मिलाकर इसका सेवन करें। फिर कुछ देर बाद किसी भी होममेड डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करें। ड्रिंक बनाने के लिए जीरा, अजवाइन और सौंफ को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और इसे छानकर इसका सेवन करें।
ब्रेकफास्ट
सुबह के नाश्ते में आप ऐसी चीजों को शामिल करें, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखे। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी कहते हैं, तो इससे आपका पेट भरा रहता है। साथ ही आपको भरपूर एनर्जी भी मिलती है। जैसे आप एक कटोरी मिक्स फ्रूट्स, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और सीड्स या ओट्स डोसा खा सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से घटेगा।

लंच
लंच में आप हमेशा कुछ हल्का और टेस्टी खाएं ताकि आपका पेट लंबे समय तक भरा रहे जैसे- रोटी और ताजी पकी हुई सब्जी।
दाल, पनीर या छोले।
सलाद और ग्रीक योगर्ट।
इन सभी चीज़ों का सेवन करने से आप हेल्दी तो रहेंगे ही साथ ही आपका वजन भी तेजी से घटेगा।
शाम का स्नैक
अगर आपका भी हर शाम कुछ न कुछ खाने का मन होता है, तो ये आम बात है। लेकिन अगर आप बाहर का फ़ास्ट फ़ूड बहुत ज्यादा खाते हैं, तो आपका वजन बढ़ने के साथ-साथ लीवर भी डैमेज हो जाता है। अगर क्रेविंग हो रही है, तो आप इसे कंट्रोल करने की जगह भुने हुए चने, मखाना या मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ आप बिना चीनी वाली ग्रीन टी भी ले सकते हैं।
डिनर
रात का खाना बहुत ज्यादा हैवी नहीं होना चाहिए, क्योंकि रात में बहुत ज्यादा खाना खाने के बाद अगर आप तुरंत सो जाते हैं, तो इससे भी आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए रात के खाने में आप सब्जी का सूप, ओट्स की खिचड़ी या फिर भुनी हुई सब्जियों के साथ पनीर का सेवन कर सकते हैं।
Weight loss Exercise: वजन घटाने के लिए करें ये एक्सरसाइज
1. पैदल चलना
रोजाना कम से कम 2-3 किलो मीटर पैदल जरूर चलना चाहिए। इससे आपका वजन नहीं बढ़ता है और आप हेल्दी भी रहते हैं। पैदल चलना वजन घटाने के लिए सबसे आसान व्यायाम माना जाता है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत काने की ज़रूरत भी नहीं है। डेली 30-45 मिनट तेज से चलें इससे जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

2. रनिंग या जॉगिंग
अगर आप भी अपना वजन तेजी से घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह या शाम को रनिंग कर सकते हैं। ये आपके लिए एक सबसे बेस्ट और सिंपल ऑप्शन है। रनिंग करने से पूरे शरीर की मांसपेशियों अच्छी तरह काम करने लगती हैं।
3. स्किपिंग या रस्सी कूदना
अगर आप अपना वजन 10 से 15 दिनों में कम करना चाहते हैं, तो आपको रस्सी कूदना चाहिए। क्योंकि ये सदियों से वजन घटाने के ले मददगार माना गया है। अगर आप चाहें तो कार्डियो एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। ये कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।
Also Read: गर्मियों में लू और Heat Stroke से बचने के रामबाण उपाय, आज ही अपनी Diet में शामिल करें ये 5 चीजें



















