गर्मियों में लू और Heat Stroke से बचने के रामबाण उपाय, आज ही अपनी Diet में शामिल करें ये 5 चीजें

Summary :

Heat Stroke Symptoms Early Signs: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। अगर आप भी इस बार हीट स्ट्रोक की समस्या से बचना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे अभी से शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में इतनी ज्यादा तेज धूप होती है कि आपकी स्किन पर इसका काफी गहरा असर देखने को मिलता है। गर्मियों में लू लगना बहुत ही आम समस्या है। अगर आपके शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो जाता है, तो ये लू लगने के लक्षण हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज हम…

Heat Stroke Symptoms Early Signs: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। अगर आप भी इस बार हीट स्ट्रोक की समस्या से बचना चाहते हैं, तो कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे अभी से शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में इतनी ज्यादा तेज धूप होती है कि आपकी स्किन पर इसका काफी गहरा असर देखने को मिलता है। गर्मियों में लू लगना बहुत ही आम समस्या है।

अगर आपके शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो जाता है, तो ये लू लगने के लक्षण हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ जरूरी उपाय बताएंगे, जिसे करके आप लू से बच सकते हैं। आइए जानते हैं garmi me kaise bache।

Heat Stroke Symptoms Early Signs: लू लगने के लक्षण

loo lagne ke lakshan
loo lagne ke lakshan (Source: social media)
  • सिरदर्द होना, चक्कर आना
  • बार-बार मुंह सूखना
  • आंखों में जलन, त्वचा पर जलन
  • बहुत ज्यादा पसीना आना
  • मांसपेशियों में ऐंठन व कमजोरी
  • उल्टी आना, दस्त
  • ब्लड प्रेशर, बेहोशी
  • चिड़चिड़पान होना

Heat Stroke Symptoms Hindi: लू से बचने के लिए करें ये उपाय

garmi me kaise bache
garmi me kaise bache (Source: social media)

1. सत्तू पिएं

सत्तू को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप भी गर्मी में धूप, जलन और लू से बचना चाहते हैं, तो चने का सत्तू पीना शुरू कर दें। इसके सेवन से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसी के साथ ये हमारी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

2. प्याज

अगर आप गर्मियों में प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे आपको लू नहीं लगती है। क्योंकि प्याज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके सेवन से आप गर्मी के दिनों में लू से बच सकते हैं। यही कारण है कि प्याज खाने की सलाह एक्सपर्ट्स भी देते हैं। इसे खाने से बॉडी का टेम्प्रेचर नॉर्मल रहता है और लू लगने का खतरा भी कम हो जाता है।

3. दही और छाछ

गर्मियों जितना ज्यादा हो सके ठंडी चीज़ों का सेवन करना चाहिए। अगर आप लिक्विड्स का सेवन करते हैं, तो इससे आप लू की समस्या से बच सकते। हैं इसलिए अगर आप इस मौसम में दही और छाछ का सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर को ठंडा रखता है।

heat stroke symptoms hindi
heat stroke symptoms hindi (Source: social media)

4. नमक-चीनी का पानी

गर्मियों में अगर आप नमक-चीनी का पानी का सेवन करते हैं, तो ये दोनों चीज़ों को शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन तभी करें जब ये दोनों अच्छी तरह से पानी में घुल जाएं। ये शरीर में पानी की कमी होने पर पिया जाता है। इसका सेवन आप उल्टी और दस्त की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं।

5. फलों का जूस

इस मौसम में जितना ज्यादा हो सके आप फलों का सेवन करें खासकर उन फलों का जिसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा अधिक होती है। जैसे तरबूज, नींबू पानी, नारियल पानी, लीची, कीवी, खरबूजा, अंगूर, संतरा और खीरा आदि। अगर आप चाहें तो कच्चे आम का पना बनाकर गर्मियों में लू से बचने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।

Also Read: सावधान! चिलचिलाती गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, सेहत को होते हैं ये 4 गंभीर नुकसान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।