गर्मियों में शरीर को रखना है Hydrated और Cool? तो घर पर मिनटों में तैयार करें यह Masala Buttermilk, देखें Recipe

Summary :

Chaas Recipe at Home: अगर आप भी गर्मियों में अपने शरीर को धूप और गर्मी से बचाना चाहते हैं, तो दिन भर कुछ न कुछ ठंडा पीते रहें। इससे आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी। अगर आपको भी नहीं समझ आता है कि इस मौसम में ऐसी किन चीज़ों का सेवन करें, तो अब ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है। हम बात कर रहे हैं मसाला छाछ की।…

Chaas Recipe at Home: अगर आप भी गर्मियों में अपने शरीर को धूप और गर्मी से बचाना चाहते हैं, तो दिन भर कुछ न कुछ ठंडा पीते रहें। इससे आपके शरीर में ताजगी बनी रहेगी। अगर आपको भी नहीं समझ आता है कि इस मौसम में ऐसी किन चीज़ों का सेवन करें, तो अब ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है। हम बात कर रहे हैं मसाला छाछ की। जिसे गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा पिया जाता है। आइए जानते हैं, Masala  Chaas Kaise Banaye और सामग्री क्या है।

Chaas Recipe at Home: मसाला छाछ बनाने की आसान रेसिपी

summer special drinks
summer special drinks (Source: social media)

सामग्री

  • दही
  • भुना हुआ जीरा पाउडर
  • हरी मिर्च
  • पुदीना पत्ती कटी हुई
  • हरी धनिया पत्ती
  • काला नमक
  • नमक

Masala Chaas Kaise Banaye: मसाला छाछ बनाने की विधि

buttermilk benefits
buttermilk benefits (Source: social media)
  • मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना पत्ती, हरी धनिया पत्ती को एक प्लेट में धोकर रख लें।
  • अब हरी मिर्च को काटकर उसे मिक्सी में पुदीना पत्ती, हरी धनिया पत्ती, आधा कप दही, जीरा पाउडर और काला नमक के साथ डालकर पीस लें।
  • अगर आप उसमें दही डाल रहे हैं, तो आपको उसमें बहुत ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं है।
  • इसे पीसने के बाद एक कटोरे में निकाल लें और उसमें बाकी जो दही है उसे डाल दें, फिर इसमें सादा नमक और पानी डाल दें।
  • अब इसे मथनी की मदद से कुछ देर अच्छे से मथ लें, ताकि सभी चीज़ अच्छे से मिक्स हो जाएं।
  • इसे तक तक मिलाते रहे जब तक ये झागदार छाछ में बदल जाए।
  • अब आपका मसाला छाछ बनकर तैयार है। इसे आप गिलास में डालकर उसके ऊपर से आइस क्यूब डालें और सर्व करें।

Also Read: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी ये Special Aloo Sandwich, यहां देखें इसे बनाने की आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।