बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी ये Special Aloo Sandwich, यहां देखें इसे बनाने की आसान Recipe

Summary :

Aloo Sandwich Kaise Banaye: सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और टेस्टी खाना हर कोई पसंद करता है। इसलिए लोग किसी ऐसी डिश की तलाश करते हैं, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सके। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही स्पेशल डिश के बारे में बताएंगे, जिसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। जी हां हम बात कर रहे हैं आलू सैंडविच की, जो खाने में लाजवाब लगती है। आलू सैंडविच बच्चों के बीच काफी पसंदीदा होने के साथ ही बड़ों को भी पसंद आती है। ब्रेकफास्ट में बनाए जाने वाले सैंडविच कई तरह के…

Aloo Sandwich Kaise Banaye: सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का और टेस्टी खाना हर कोई पसंद करता है। इसलिए लोग किसी ऐसी डिश की तलाश करते हैं, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सके। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही स्पेशल डिश के बारे में बताएंगे, जिसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। जी हां हम बात कर रहे हैं आलू सैंडविच की, जो खाने में लाजवाब लगती है।

आलू सैंडविच बच्चों के बीच काफी पसंदीदा होने के साथ ही बड़ों को भी पसंद आती है। ब्रेकफास्ट में बनाए जाने वाले सैंडविच कई तरह के होते हैं। इसमें वैजिटेबल सैंडविच, चीज सैंडविच, आलू सैंडविच शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको आलू सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे।

Aloo Sandwich Recipe Ingredients: आलू सैंडविच बनाने की आसान सामग्री

Aloo Sandwich Recipe Ingredients
Aloo Sandwich Recipe Ingredients (Source: Social Media)
  • ब्रेड स्लाइस – 2
  • बटर – 4 टी स्पून
  • हरी चटनी – 1/4 कटोरी
  • उबले आलू – 3
  • ग्रेटेड चीज – 1/4 कटोरी
  • भुना जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • चाट मसाला – 1 टी स्पून
  • काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
  • नमक – स्वादनुसार

Aloo Sandwich Kaise Banaye: आलू सैंडविच बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस निकाल लें. फिर इसे टोस्ट करके किनारे से काट लें।
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर बटर और धनिया,मिर्च से बनी हरी चटनी लगाएं. इसके बाद उबले आलू के पतले-पतले स्लाइस काट लें।
  • अब इसे ब्रेड पर रख दें. फिर इसके ऊपर से रोस्टेड जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च, नमक और हरी चटनी डालकर दूसरे ब्रेड से कवर कर दें।
  • इसके बाद ऊपर वाली ब्रेड पर भी हरी चटनी लगाएं और ग्रेटेड चीज डालें. अब आपका आलू सैंडविच बनकर तैयार हो गया है।
  • अब इसे आप प्लेट में निकालें और इसे चटनी या सॉस के साथ परोसें।
  • अगर आप चाहें तो आलू सैंडविच को और भी टेस्टी बनाने के लिए इसमें पनीर क्रश करके डाल सकते हैं।

Also Read: Lunch और Dinner को बनाएं Special, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें Spicy Aloo Chokha, यहां देखें आसान Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।