Lunch और Dinner को बनाएं Special, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें Spicy Aloo Chokha, यहां देखें आसान Recipe

Summary :

Summer Special Aloo Chokha Recipe: अगर आप भी दोपहर के लंच या रात के डिनर में कुछ स्पेशल और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं, तो अब आपको बहुत ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी आसान डिश बताने वाले हैं, जिसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आलू-चोखा की। जिसे लोग दाल-चावल या रोटी के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं। ये स्वाद में जबरदस्त लगता है। आपने चोखा ज़रूर खाया होगा। जिसे बैंगन, टमाटर, मिर्ची,आलू से बनाया जाता है। आइए जानते हैं, इसे घर…

Summer Special Aloo Chokha Recipe: अगर आप भी दोपहर के लंच या रात के डिनर में कुछ स्पेशल और टेस्टी बनाने की सोच रहे हैं, तो अब आपको बहुत ज्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी आसान डिश बताने वाले हैं, जिसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आलू-चोखा की। जिसे लोग दाल-चावल या रोटी के साथ खाना बेहद पसंद करते हैं। ये स्वाद में जबरदस्त लगता है। आपने चोखा ज़रूर खाया होगा। जिसे बैंगन, टमाटर, मिर्ची,आलू से बनाया जाता है। आइए जानते हैं, इसे घर पर कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।

Summer Special Aloo Chokha Ingredients: समर स्पेशल आलू चोखा बनाने की आसान सामग्री

Summer Special Aloo Chokha Ingredients
Summer Special Aloo Chokha Ingredients (Source: Social Media)
  • 4 उबाले आलू
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 2 बारीक कटी प्याज
  • लाल मिर्च पाउडर या साबुत लाल मिर्ची
  • सरसों का तेल
  • नमक
  • हरा धनिया

Summer Special Aloo Chokha Recipe: आलू चोखा बनाने की आसान विधि

  • आलू का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर कुकर में उबाल लें।
  • अब इसे ठंडा करके इसके छिलके निकाल लें और मैश करें।
  • जब आलू मैश हो जाए तो उसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक डालकर मिक्स कर लें।
  • अब साबुत लाल मिर्च को गैस या आग पर भूने और इसे आलू में डालकर मिलाएं।
  • मिलाने के बाद इसके ऊपर से हरा धनिया डालें।
  • अब आपका आलू चोखा बनकर तैयार है।
  • इसे आप रोटी या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं।

Also Read: गर्मियों के लिए Special Palak Tomato Dal, पेट को मिलेगी ठंडक और शरीर को ऊर्जा, यहां देखें इसकी Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।