How to Make Aloo Peanut Chaat: नवरात्रि व्रत में खाएं कुरकुरी आलू-मूंगफली चाट, स्वाद के साथ मिलेगी दिनभर एनर्जी

Summary :

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इस समय सभी लोग पूरी श्रद्धा से माता का व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से माता रानी की पूजा करते हैं। व्रत के समय बॉडी को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखना काफी जरूरी होता है। अगर आप भी व्रत के लिए कुछ चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आलू-मूंगफली की चाट को झटपट तैयार कर सकते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। इस चाट को खाने से भूख तो मिटेगी ही, साथ ही बॉडी में पूरे दिन एनर्जी भी बनी रहेगी। आलू-मूंगफली चाट…

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इस समय सभी लोग पूरी श्रद्धा से माता का व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से माता रानी की पूजा करते हैं। व्रत के समय बॉडी को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखना काफी जरूरी होता है। अगर आप भी व्रत के लिए कुछ चटपटा और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आलू-मूंगफली की चाट को झटपट तैयार कर सकते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है। इस चाट को खाने से भूख तो मिटेगी ही, साथ ही बॉडी में पूरे दिन एनर्जी भी बनी रहेगी।

आलू-मूंगफली चाट बनाने का तरीका

Vrat aloo peanut chaat
Vrat aloo peanut chaat (Source: Social Media)

सामग्री

  • उबले हुए आलू: 3 मध्यम आकार के
  • मूंगफली: 1/2 से 1 कप
  • प्याज़: 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर: 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई
  • खीरा: 1 बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस: 1 से 2 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • काला नमक या सादा नमक: स्वादानुसार
  • घी या तेल: 2 बड़े चम्मच

आलू-मूंगफली चाट बनाने की विधि

Aloo peanut chaat recipe
Aloo peanut chaat recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करें। इसमें कटे हुए उबले आलू डालें और धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेकें।
  • अगर आप रोस्टेड मूंगफली ले रहे हैं, तो उसे हल्का सा भूनकर छिलका हटा लें।
  • अगर उबली मूंगफली ले रहे हैं, तो उसे नमक डालकर उबालकर पानी छान लें।
  • एक बड़े मिक्सिंग बाउल में कुरकुरा किए हुए आलू और मूंगफली डालें।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालें।
  • इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें
  • ऊपर से नींबू का रस और ताज़ा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • तैयार आलू-मूंगफली चाट को तुरंत सर्व करें ताकि यह क्रिस्पी बनी रहे।

आलू-मूंगफली चाट के लिए टिप्स

  • आलू को चाट में डालने से ठीक पहले ही घी में कुरकुरा करें और मसालों के साथ मिलाएं, वरना आलू नरम हो सकते हैं।
  • अगर आप इसे नवरात्रि या किसी व्रत के लिए बना रहे हैं, तो इसमें प्याज़-लहसुन का इस्तेमाल न करें और सेंधा नमक डालें।
  • अगर आपको तीखे के साथ हल्की मिठास पसंद है, तो इसमें 1 चम्मच इमली की खट्टी-मीठी चटनी भी मिला सकते हैं।
  • चाट में टमाटर और नींबू का रस डालने के बाद इसे ज्यादा देर न रखें, नहीं तो यह पानी छोड़ देगी।

Also Read: Healthy Banana Halwa Recipe: मीठे की क्रेविंग होगी दूर, बेहद आसान सामग्री से झटपट बनाएं हेल्दी और टेस्टी केले का हलवा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।