ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजघाट पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Summary :

Delhi News : त्रुटिपूर्ण एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को राजघाट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांध रखी थीं और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का भजन भी गाया। प्रदर्शन में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल…

Delhi News : त्रुटिपूर्ण एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को राजघाट पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांध रखी थीं और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का भजन भी गाया।

प्रदर्शन में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल और सुभाष चोपड़ा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश महासचिव (संगठन) एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा, सीपी मित्तल, उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ राव, राजकुमार जैन, मौहम्मद उस्मान, महेन्द्र मंगला, मंगेश त्यागी, महेन्द्र भास्कर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट तथा राजेश चौहान ने ‘‘रघुपति राघव राजा राम, पति के पावन सीता राम’’ को गाया और देश में लोकतांत्रिक व्यस्था पर सीधा प्रहार करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चीख-चीख कर कह रहा था जब तक मोदी जी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर उन्हें जेल नही भेज देते हम रुकने वाले नहीं है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस राजघाट इसलिए पहुंची है क्योंकि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मोदी सरकार को सद्बुद्धि दें, ताकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लिया जाए और एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Sumant Chaudhary