एम्स और रेलवे अस्पताल में समझौता, डॉक्टरों की ट्रेनिंग से मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Summary :

Agreement between AIIMS and Railway Hospital : चिकित्सा शिक्षा और मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने के लिए एम्स नई दिल्ली और भारतीय रेलवे स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (आईआरपीजीआईएमएसआर) तथा इससे जुड़े उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल (एनआरसीएच) के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण देना, उनके कौशल को बढ़ाना और नई तकनीक की जानकारी साझा करना है। इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान एक-दूसरे की विशेषज्ञता और सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे डॉक्टरों को इलाज और जांच से जुड़ी नई तकनीकों को सीखने तथा अपने चिकित्सकीय कौशल…

Agreement between AIIMS and Railway Hospital : चिकित्सा शिक्षा और मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने के लिए एम्स नई दिल्ली और भारतीय रेलवे स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (आईआरपीजीआईएमएसआर) तथा इससे जुड़े उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल (एनआरसीएच) के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण देना, उनके कौशल को बढ़ाना और नई तकनीक की जानकारी साझा करना है। इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान एक-दूसरे की विशेषज्ञता और सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे।

इससे डॉक्टरों को इलाज और जांच से जुड़ी नई तकनीकों को सीखने तथा अपने चिकित्सकीय कौशल को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, समझौते का फायदा केवल डॉक्टरों और छात्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे रेलवे अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। बेहतर प्रशिक्षण और नई तकनीक की जानकारी से मरीजों की जांच और इलाज की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

ज्ञान और अनुभव साझा करने के साथ प्रशिक्षण और कौशल विकास पर जोर

इस सहयोग के तहत ज्ञान और अनुभव साझा करने के साथ प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दोनों संस्थानों के बीच उपलब्ध संसाधनों का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस समझौते से किसी भी संस्थान पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

इस पहल को चिकित्सा शिक्षा, डॉक्टरों के प्रशिक्षण और रेलवे की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे दोनों संस्थानों के बीच विशेषज्ञता और अनुभव साझा करने का रास्ता भी मजबूत होगा।

Sumant Chaudhary