Kuttu Aloo Paratha Kaise Banaye: नवरात्रि व्रत में झटपट बनाएं टेस्टी कुट्टू आलू पराठा, नोट करें आसान विधि और जरूरी टिप्स

Summary :

अब कुछ ही दिनों में नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। नवरात्रि के मौके पर कई लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान लोग फलाहार का सेवन करते हैं। अगर आप भी व्रत रख रहे हैं, तो कुट्टू के आटे से पराठा बना सकते हैं। कुट्टू के आटे से आप झटपट पराठा तैयार कर सकते हैं। इस पराठे को आप दही के साथ या व्रत वाले आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं। इसकी खास बात तो यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाता…

अब कुछ ही दिनों में नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। नवरात्रि के मौके पर कई लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान लोग फलाहार का सेवन करते हैं। अगर आप भी व्रत रख रहे हैं, तो कुट्टू के आटे से पराठा बना सकते हैं। कुट्टू के आटे से आप झटपट पराठा तैयार कर सकते हैं। इस पराठे को आप दही के साथ या व्रत वाले आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं। इसकी खास बात तो यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है। आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं।

कुट्टू आलू पराठा बनाने का तरीका

Navratri Special Recipe
Navratri Special Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • कुट्टू का आटा
  • उबले हुए आलू
  • सेंधा नमक
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • घी या मूंगफली का तेल
  • पानी

कुट्टू आलू पराठा बनाने की विधि

Kuttu Aloo Paratha Recipe
Kuttu Aloo Paratha Recipe (Source: Social Media)
  • सबसे पहले एक बर्तन में उबले हुए आलू लें। इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक मिलाएं।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके कुट्टू का आटा डालें। हाथों से अच्छी तरह मिलाते हुए इसे गूंथ लें।
  • जरूरत लगने पर थोड़ा सा गुनगुना पानी मिलाएं। ध्यान रखें कि आटा सामान्य पराठे के आटे से थोड़ा टाइट होना चाहिए।
  • गूंथे हुए आटे को 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लें।
  • कुट्टू का आटा आसानी से टूटता है, इसलिए इसे बेलने के लिए लोई पर थोड़ा सूखा कुट्टू का आटा लगाएं।
  • तवा गरम करें और उस पर थोड़ा घी या व्रत वाला तेल लगाएं। बेला हुआ पराठा तवे पर डालें।
  • दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक घी लगाकर अच्छी तरह सेक लें।
  • अब आपका टेस्टी कुट्टू आलू पराठा बनकर तैयार है।

पराठा बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • कुट्टू के आटे में पानी ज्यादा न डालें, वरना आटा गीला हो जाएगा और पराठा बेलते फटने लगेगा।
  • आलू की मात्रा ठीक रखें क्योंकि यह कुट्टू के आटे को आपस में बांधकर रखने में मदद करता है।
  • अगर पराठा चकले पर चिपक रहा है, तो दो प्लास्टिक शीट या पार्चमेंट पेपर के बीच थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क कर पराठा बेलें।
  • कुट्टू के पराठे गरम-गरम ही टेस्टी और सॉफ्ट लगते हैं। इन्हें दही, व्रत वाले रायते या आलू की फलाहारी सब्जी के साथ परोसें।

Also Read: Samak Rice Dosa Recipe: नवरात्रि व्रत में कमजोरी और चक्कर से राहत पाने के लिए बनाएं कुरकुरा समाक चावल डोसा

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।