कुछ ही दिनों में नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें व्रत के दौरान चक्कर आने और कमजोरी महसूस होने की समस्या होती है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको घर पर आसानी से समाक चावल डोसा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए इसे बनाने का तरीका और टिप्स के बारे में जानते हैं।
समाक चावल डोसा बनाने का तरीका

सामग्री
- सामक चावल (समा के चावल) – 1 कप
- साबूदाना – 2 बड़े चम्मच (भीगा हुआ)
- दही – 2-3 बड़े चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- पानी – आवश्यकतानुसार
- घी या मूंगफली का तेल – सेकने के लिए
- उबले और मैश किए हुए आलू – 2
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक
- हरा धनिया
- सेंधा नमक
समाक चावल डोसा बनाने की विधि

- भीगे हुए समा के चावल और साबूदाना को मिक्सी जार में डालें।
- इसमें दही, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, सेंधा नमक और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें।
- बैटर की कंसिस्टेंसी नार्मल डोसे जैसी होनी चाहिए।
- अब एक पैन में घी गर्म करें। जीरा चटकाएं, फिर अदरक और हरी मिर्च डालें।
- उबले आलू, सेंधा नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह भून लें। मसाला तैयार करके अलग रख लें।
- नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का सा घी या तेल लगाकर चिकना करें।
- एक कलछी भरकर बैटर तवे के बीच में डालें और गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं।
- किनारों और ऊपर थोड़ा घी या तेल लगाएं। धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सिकने दें।
- डोसे के बीच में तैयार आलू मसाला रखें, उसे आधा मोड़ें और गरमागरम व्रत वाली नारियल-मूंगफली की चटनी के साथ परोसें।
डोसा बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- डोसे को कुरकुरा और टेस्टी बनाने के लिए बैटर में थोड़े से साबूदाना या कूटू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बैटर फैलाने से पहले हमेशा नॉन-स्टिक तवे को अच्छे से पसार कर चिकना करें ताकि डोसा चिपके नहीं।
- डोसा फैलाते समय आंच धीमी रखें और फैलने के बाद तब तक सेकें जब तक बाहर से क्रिस्पी न हो जाए।


Download Android App
Download iOS App




