Sabudana Aloo Tikki Recipe: नवरात्रि व्रत में मिनटों में बनाएं बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट साबूदाना आलू टिक्की, यहां देखें रेसिपी

Summary :

नवरात्रि के व्रत में अगर आप भी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो जल्दी बनकर तैयार हो जाए, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां टेस्टी और हेल्दी साबूदाना आलू टिक्की बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह टिक्की कम समय में घर की आसान सामग्री से तैयार हो जाती है। चाय, हरी चटनी या दही के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है, इसलिए बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बड़े चाव…

नवरात्रि के व्रत में अगर आप भी कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो जल्दी बनकर तैयार हो जाए, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको यहां टेस्टी और हेल्दी साबूदाना आलू टिक्की बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह टिक्की कम समय में घर की आसान सामग्री से तैयार हो जाती है। चाय, हरी चटनी या दही के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है, इसलिए बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे बड़े चाव से खाना पसंद करता है। आइए इसे बनाने का तरीका और टिप्स जानते हैं।

साबूदाना आलू टिक्की बनाने का तरीका

Navratri fast recipes
Navratri fast recipes (Source: Social Media)

सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप
  • उबले और मैश किए हुए आलू – 3-4 मीडियम साइज
  • भुनी और दरदरी पिसी हुई मूंगफली – 1/4 कप
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा पाउडर या साबुत जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक  – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • तेल या देसी घी – टिक्की सेकने या तलने के लिए

साबूदाना आलू टिक्की बनाने की विधि

Vrat special Sabudana Tikki
Vrat special Sabudana Tikki (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए साबूदाना को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, ताकि यह सारा पानी सोख ले।
  • एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें ताकि कोई गांठ न रहे।
  • अब मैश किए हुए आलू में भीगा हुआ साबूदाना, दरदरी मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस और सेंधा नमक डालें।
  • सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाते हुए एक डो की तरह बना लें।
  • फिर हाथों में थोड़ा सा तेल या पानी लगाएं। मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लेकर गोल करें और चपटा करके टिक्की बना लें।
  • पैन या कढ़ाई में धीमी आंच पर तेल या घी गर्म करें। टिक्कियों को इसमें डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
  • गरमागरम साबूदाना आलू टिक्की को व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

टिक्की बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • साबूदाना भिगोते समय ज्यादा पानी न रखें। भीगने के बाद अगर उसमें नमी हो, तो उसे थोड़ी देर हवा में रख दें।
  • आलू में गांठ नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आलू को उबालकर पूरी तरह ठंडा कर लें और फिर कद्दूकस या अच्छे से मैश करें।
  • गरम या गीले आलू इस्तेमाल करने से टिक्की तेल में बिखर सकती है।
  • भुनी हुई दरदरी पिसी मूंगफली मिलाने से टिक्की में अच्छी बाइंडिंग आती है और स्वाद भी बढ़ता है।
  • टिक्की हमेशा धीमी आंच पर सेकें। तेज आंच पर सेकने से वे बाहर से जल जाएंगी।

Also Read: Crispy Paneer Fingers Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी पनीर फिंगर्स, जानें बनाने का तरीका और टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।