कभी-कभी ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी खाने का मन करता है। ऐसे में पनीर फिंगर्स एक बेस्ट फूड डिश हो सकती है। पनीर फिंगर्स टेस्टी होने के साथ ही प्रोटीन रिच फूड है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। पनीर फिंगर्स को बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं। इसे अक्सर स्नैक्स के तौर पर बनाया जाता है, लेकिन आप इसे नाश्ते में भी सर्व कर सकते हैं। पनीर फिंगर्स बनाना काफी आसान है और इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती है। ऐसे में आइए पनीर फिंगर्स बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
क्रिस्पी पनीर फिंगर्स बनाने का तरीका

सामग्री
- पनीर: 250 से 300 ग्राम
- मैदा: 1/2 कप
- कॉर्नस्टार्च/कॉर्नफ्लोर: 2-3 टेबलस्पून
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटी चम्मच
- चाट मसाला: 1/2 छोटी चम्मच
- ब्रेड क्रम्ब्स: 1 कप
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: तलने के लिए
क्रिस्पी पनीर फिंगर्स बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए पनीर को लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें।
- फिर कटे हुए पनीर के टुकड़ों पर थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट लगाकर हल्के हाथों से मिलाएं।
- अब एक कटोरे में मैदा, कॉर्नफ्लोर, थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- फिर पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- एक-एक पनीर फिंगर को मैदे के घोल में डुबोएं, एक्स्ट्रा घोल को टपकने दें और फिर इसे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेट लें।
- कोट किए हुए पनीर फिंगर्स को 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि ब्रेड क्रम्ब्स उस पर अच्छी तरह चिपक जाएं।
- कढ़ाई में धीमी आंच पर तेल गर्म करें। गरमागरम तेल में पनीर फिंगर्स डालें और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और गरमागरम पनीर फिंगर्स को टोमैटो केचप या हरी पुदीने की चटनी के साथ खाएं।
पनीर फिंगर्स बनाने के लिए जरूरी टिप्स
- तेल को बहुत ज्यादा तेज गर्म न करें। धीमा गर्म तेल में तलने से ब्रेड क्रम्ब्स जलते नहीं हैं और कुरकुरे बनते हैं।
- अगर आप और ज्यादा क्रिस्पी चाहते हैं, तो कोटिंग को एक बार फिर दोहरा सकते हैं।
- कोटिंग के बाद 15 मिनट फ्रिज में रखने से तलते समय कोटिंग तेल में बिखरती नहीं है।
- पनीर पर ब्रेड क्रम्ब्स लगाते समय बहुत जोर से न दबाएं, बस हल्की सी डस्टिंग करें।


Download Android App
Download iOS App




