Ice Water Drinking Side Effects: गर्मियों में सूरज की किरणें सीधे हमारे सिर पर पड़ती हैं। जिसकी वजह से पसीना आना बहुत ज्यादा गर्मी लगने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में लोग बहुत ज्यादा ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ ड्रिंक्स ऐसी होती है, जिसके सेवन से हमारे शरीर को बहुत सारे नुकसान भी हो सकते हैं। जहां एक तरफ लोग कभी-कभी आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें पीकर ठंडक लेना पसंद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ बहुत से लोग ठंडे पानी का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। आइए जानते हैं, गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से शरीर को क्या-क्या नुकसान होता है।
Ice Water Drinking Side Effects: ठंडा पानी पीने से होते हैं ये नुकसान
1. गले में जलन
अगर आप गर्मी के मौसम में अचानक ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपके गले में खराश या हल्की सर्दी भी हो सकती है। इसलिए पानी पीने से पहले टेंप्रेचर का ध्यान जरूर रखें, नहीं तो आपके गले में दर्द हो सकता है।
2. हार्ट हेल्थ खराब
ठंडा पानी हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप बहुत ज्यादा ठंडे पानी का सेवन करते हैं, तो इससे नर्व स्टिम्यूलेट हो सकती है, जिसकी वजह से दिल की धड़कनें बढ़ सकती हैं। जिसकी वजह से सीने में जकड़न या चक्कर की परेशानी हो सकती है।
3. इम्यूनिटी कमजोर होना
अगर आप गर्मी में रोजाना ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से सर्दी, जुकाम और शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। डॉक्टर का कहना है कि बदलते मौसम में गुनगुना या नार्मल पानी ही पीना चाहिए।
4. सिर दर्द और माइग्रेन
बहुत से लोगों को ठंडा पानी पीने के बाद तेज सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है। ठंडा पानी पीने से हमारा “ब्रेन फ्रीज” या सिर में खून का बहाव कम हो जाता है, जिसके कारण ये समस्या होती है। अगर आपको माइग्रेन है तो ठंडा पानी बिल्कुल भी न पिएं।


Download Android App
Download iOS App




