मिट्टी की सोंधी खुशबू और Natural Coolness, जानें क्यों Ayurveda में मटके के पानी को कहा गया है अमृत, जानें इसके 5 फायदे

Summary :

Clay Pot Water Benefits: गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए फ्रिज के पानी का सेवन करते हैं। क्योंकि जब तक ठंडा पानी न मिले तब तक प्यास नहीं बुझती है। फ्रिज में रखा ठंडा पानी तो हर कोई पीता है, लेकिन गर्मियों में मटके में रखा पानी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये नेचुरली ठंडा होने के साथ फ्रेश भी होता है। पहले हमारे पूर्वज मटके के पानी का सेवन ही करते थे, क्योंकि इसे स्वाद और ठंडक के…

Clay Pot Water Benefits: गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर ठंडी चीज़ों का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए फ्रिज के पानी का सेवन करते हैं। क्योंकि जब तक ठंडा पानी न मिले तब तक प्यास नहीं बुझती है। फ्रिज में रखा ठंडा पानी तो हर कोई पीता है, लेकिन गर्मियों में मटके में रखा पानी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये नेचुरली ठंडा होने के साथ फ्रेश भी होता है।

पहले हमारे पूर्वज मटके के पानी का सेवन ही करते थे, क्योंकि इसे स्वाद और ठंडक के साथ हेल्दी भी माना जाता है। आयुर्वेद में इसे अमृत माना गया है। आइए जानते हैं, गर्मी में Earthen Pot Water Health Benefits के बारे में।

Clay Pot Water Benefits: मटके का पानी पीने के फायदे

Clay Pot Water Benefits
Clay Pot Water Benefits (Source: social media)

1. दर्द होगा कम

घड़े का पानी पीने से शरीर में हो रहे किसी भी तरह के दर्द से आसानी से राहत मिल जाती है। मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो शरीर में हो रही सूजन और खुजली से राहत दिलाता है।

2. स्किन के लिए फायदेमंद

मटके का पानी पीने से ये सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये आपकी स्किन की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। जैसे- खुजली, मुंहासे, पिंपल्स, एलर्जी को दूर रखने में मदद मिलती है।

matka water benefits
matka water benefits (Source: social media)

3. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मटके का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। मटके का पानी बिल्कुल फ्रेश होता है, इसे पीने से हमारे शरीर में बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं। यह हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करता है।

4. आयरन की कमी

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो मटके का पानी बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। मिट्टी के मटके में रखे पानी को पीने से शरीर में आयरन की कमी को दूर हो जाती है।

summer desi hacks
summer desi hacks (Source: social media)

5. गैस से राहत

अगर आप भी खाना खाने के बाद गैस की समस्या का सामना करते हैं, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। गैस या एसिडिटी की समस्या दूर करने के लिए आप मटके का पानी पी सकते हैं।

Also Read: गर्मियों में सुबह उठते ही महसूस होती है Weakness? इन 5 Magical Drinks के साथ करें दिन की शुरुआत, पूरे दिन रहेंगे Energetic

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।