गर्मियों में सुबह उठते ही महसूस होती है Weakness? इन 5 Magical Drinks के साथ करें दिन की शुरुआत, पूरे दिन रहेंगे Energetic

Summary :

Empty Stomach Morning Drink for Summer: अगर आपको भी गर्मी के मौसम में सुबह उठते ही शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो ऐसे में अगर सही समय पर सही ड्रिंक न ली जाए तो हमारे शरीर में पूरे दिन थकान बनी रहती है और शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है। गर्मियों में शरीर में जरूरी मिनरल्स और पानी की मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। सिर्फ पानी का सेवन करने से शरीर से समस्या दूर नहीं होती है। कुछ घरेलू ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में…

Empty Stomach Morning Drink for Summer: अगर आपको भी गर्मी के मौसम में सुबह उठते ही शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो ऐसे में अगर सही समय पर सही ड्रिंक न ली जाए तो हमारे शरीर में पूरे दिन थकान बनी रहती है और शरीर डिहाइड्रेटेड रहता है। गर्मियों में शरीर में जरूरी मिनरल्स और पानी की मात्रा बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। सिर्फ पानी का सेवन करने से शरीर से समस्या दूर नहीं होती है। कुछ घरेलू ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में मदद करती हैं।

ये ड्रिंक पाचन, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में सुबह इन ड्रिंक का सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

Summer Morning Drink: गर्मियों में इन ड्रिंक्स का करें सेवन

1. खीरा, पुदीना का पानी

summer morning routine
summer morning routine (Source: Social Media)

खीरा और पुदीना का जूस पीने से ये हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होने की वजह से ये शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है। रोजाना इसके सेवन से स्किन की चमक बढ़ती है और गर्मियों में ताजगी महसूस होती है।

2. तुलसी-पानी

summer morning routine
summer morning routine (Source: Social Media)

तुलसी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। तुलसी-पानी का सेवन गर्मी में करने से ये शरीर को ठंडक देता है, जिससे सिरदर्द और सर्दी-जुकाम नहीं होता है। रोजाना तुलसी-पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

3. नारियल पानी

Summer Morning Drink
Summer Morning Drink (Source: Social Media)

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और डिहाइड्रेशन को रोकता है। गर्मियों में सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है और मांसपेशियों की थकान कम होने लगती है।

4. नींबू पानी

Empty Stomach Morning Drink for Summer
Empty Stomach Morning Drink for Summer (Source: Social Media)

नींबू पानी गर्मियों में सबसे इजी और फायदेमंद ड्रिंक मानी जाती है। इसके सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है इसमें मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

5. अदरक, शहद पानी

summer morning routine
summer morning routine (Source: Social Media)

अदरक और शहद का पानी पाचन सुधारने में काफी मददगार साबित होता है। ये मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और सुबह उठते ही पीने से पेट की गैस और अपच की समस्या कम होती है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

Also Read: गर्मियों में शरीर और Skin के लिए वरदान है Aloe Vera Juice, लू और Dehydration से बचने के लिए ऐसे करें सेवन

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।