Aloe Vera Juice Peene Ke Fayde: गर्मियों में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। क्योंकि इस मौसम में धूप और गर्मी ज्यादा होने के कारण हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी हमारे शरीर को तो कभी स्किन को कई तरह की परेशानियों से घेर लेती हैं, जैसे ज्यादा पसीना आना, थकान, डिहाइड्रेशन और कई तरह की समस्याएं। ऐसे समय में लोग कुछ ऐसी घरेलू ड्रिंक्स का सेवन करना चाहते हैं,
जो शरीर को ठंडक दें और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में हमारी मदद करे। इसके लिए आप एलोवेरा जूस का सेवन भी कर सकते हैं। ये एक प्राकृतिक उपाय है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि त्वचा और पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं, एलोवेरा जूस पीने के क्या-क्या फायदे हैं।
Aloe Vera Juice Peene Ke Fayde: एलोवेरा जूस पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी को करे मजबूत
एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। ये वायरल बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है।
2. ग्लोइंग त्वचा के लिए
गर्मी में हमारी त्वचा अक्सर रूखी या चिपचिपी होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट करके अंदर से पोषण देता है। रोजाना इसका सेवन करने से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार दिखाई देती है। साथ ही मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं।
3. पेट को रखे साफ
अगर आप भी गर्मियों में कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्या से परेशान रहते हैं, तो एलोवेरा जूस आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ये पेट को भी साफ रखता है।
4. शरीर को देता है ठंडक
एलोवेरा जूस काफी ठंडा होता है। गर्मी में जब शरीर का तापमान बढ़ जाता है, तो इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक देने में मदद करता है। इससे लू लगने, चक्कर आने और बेचैनी जैसी समस्याओं से राहत मिलता है।
5. शरीर को रखे हाइड्रेटेड
गर्मी में बहुत ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। एलोवेरा जूस हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और प्यास को भी कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।
Aloe Vera Juice Kaise Banaen: एलोवेरा जूस बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए पेड़ से ताजा एलोवेरा जेल निकालकर उसे पानी में अच्छी तरह मिला लें। अगर आप चाहें तो इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ाने के लिए नींबू का रस, शहद या काला नमक मिला सकते हैं। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट करें, इससे गट हेल्थ तो अच्छी रहती ही है साथ ही इससे स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं। अगर आप इसे नहीं बनाना चाहते हैं, तो बाजार में मिलने वाले जूस का इस्तेमाल भी कर सकते है। ध्यान रहे कि इसमें आप चीनी का इस्तेमाल न करें।

















