Best Fruits for Glowing Skin: हमारे शरीर को मजबूत बनाने के लिए हमें आपकी डाइट भी अच्छी रखनी पड़ती है। अगर आप भी अपनी रोजाना की डाइट में फलों को शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर के साथ-साथ स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं। फल न सिर्फ शरीर को सेहतमंद रखने बल्कि, स्किन को भी ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। हर कोई चाहता है उसकी स्किन चमकदार और हेल्दी दिखे। इसलिए लोग सुंदर दिखने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, क्रीम और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन ये चीजें आपकी स्किन को सिर्फ बाहर से रिपेयर करती हैं। असली सुंदरता तो सही खान-पान से आती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आप अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकते हैं।
Best Fruits for Glowing Skin: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए खाएं ये फ्रूट्स

1. Orange – संतरा
संतरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो कोलेजन के निर्माण में मदद कर सकता है। कोलेजन हमरी स्किन को टाइट और चमकदार बनाने में मदद करता है।
2. Apple – सेब
अगर आप भी अपनी स्किन को लंबे समय तक जवान रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी रोजाना की डाइट में सेब को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से हमारी स्किन के साथ-साथ चेहरे को भी कई फायदे मिलते हैं। सेब में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने और मुंहासों, दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।
3. Papaya – पपीता

अगर आप रोजाना एक कटोरी पपीते का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पपीता स्किन के लिए वरदान है। इसमें पपेन नामक एंज़ाइम मौजूद होता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई स्किन को उभारने में मदद करता है। पपीता के सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे, टैनिंग और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद मिलती है।
4. Guava – अमरूद
वैसे तो अमरूद हर सीजन में आता है, लेकिन अगर आप इसका सेवन गर्मी के दिनों में करते हैं, तो ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके सेवन से हमारे शरीर के साथ-साथ स्किन को भी हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।
5. Banana – केला
केला कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना एक या दो केले का सेवन करते हैं, तो इससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी6 और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। केला खाने से स्किन को नमी मिलती है और रूखापन दूर हो जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों को कम करने में भी मदद करते हैं।



















