Breaking News ! 180 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसा कर अश्लील वीडियो बनाने वाले आयान तनवीर के घर चला बुलडोजर, एक्शन में पुलिस

Bulldozer Action on Ayan Tanveer

Bulldozer Action on Ayan Tanveer : 180 नाबालिक लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाने और उनकी अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने वाले आयान तनवीर के घर पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. बता दें इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की है. नगर पालिका की टीम ने पहले उसके घर नोटिस चिपकाया फिर एक्शन शुरू किया. इस मामले में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया.

बता दें इस मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिस पर आरोप है कि उसने 180 नाबालिक लड़कियों का यौन शोषण किया है। उस पर साथ में आरोप है कि उसने जबरन उन लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाई जिससे वह उन्हें लगातार ब्लैकमेल करता था।

Bulldozer Action on Ayan Tanveer : अवैध निमार्ण के तहत कार्रवाई

Amravati Sex Abuse Racket Exposed
Amravati Sex Abuse Racket Exposed (Source: Social Media)

बता दें, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ नियमित कार्रवाई का हिस्सा है. हालांकि मामला पूरी तरह से राज्य में गरम हो चुका है. बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही आसपास भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई है. राज्य में यह मामला काफी गंभीर हो चला है. यह मामला कई नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेल करने से जुड़ा है. जिस में मुख्य आरोपी आयान तनवीर है. आयान तनवीर पर आरोप है कि उसने लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो भी बनाए, जिसमें से कुछ सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुए.

Amravati Sex Scandal Bursted: भाजपा नेता की शिकायत के बाद कार्रवाई

बता दें इस मामले में तब हंगामा मचा जब राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण SP विशाल आनंद से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए कई लड़कियों को फंसाया और उनके साथ यौन शोषण किया, भाजपा नेताओं ने उचित कार्रवाई न होने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी। इस मामले को राज्य के मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान में लिया. बता दें बुलडोजर कार्रवाई को इसी घटनाक्रम की कड़ी में देखा जा रहा है.

वहीँ, एमपी रूरल विशाल आनंद ने इस मामले में पीड़िताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने लड़कियों की पहचान गुप्त रखने का आश्वाशन भी दिया है । इसके अलावा उन्हें कानूनी सहायता और काउंसलिंग जैसी सेवाओं को मुहैया कराया जाएगा। बहरहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

 यह भी पढ़ें  – 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, 19 साल का आरोपी मोहम्मद रियाज उर्फ़ तनवीर गिरफ्तार, पुलिस की पीड़िताओं से अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।