चंडीगढ़, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चंडीगढ़ की रहने वाली एनजीओ संचालिका प्रमिला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इससे महिलाओं को आगे बढ़ने में काफी फायदा होगा। राजनीति में हमको भी बराबर का लाभ मिलेगा।
प्रमिला ने कहा कि मेरा मानना है कि 50 प्रतिशत आरक्षण हो लेकिन हम 33 प्रतिशत आरक्षण में भी खुश हैं। उन्होंने कहा कि कोई तो आया जिसने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।
अध्यापिका राखी बाला सुब्रमण्यम ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनने के लिए 33 प्रतिशत जो आरक्षण दिया है, उससे मैं काफी खुश हूं। इससे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। जो महिलाएं घर में थीं, वो बाहर आकर खुद को साबित करेंगी। इस अधिनियम के लागू हो जाने के बाद राजनीति में स्थान बढ़ेगा, साथ ही उनकी सेल्फ-रिस्पेक्ट भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को अवसर मिलेगा। ये देश के लिए भी काफी गर्व की बात है।
प्रोडक्शन मैनेजर प्रिया पासवान ने कहा कि यह काफी वक्त से पेंडिंग चल रहा था। एक मजबूत नेतृत्व में इस बिल को लाया जा रहा है। इस विधेयक से सभी महिलाओं को तोहफा मिल रहा है। इस विधेयक से महिलाएं सशक्त होंगी। महिलाओं को अपनी बात कहने का पूरा हक मिलेगा।
वहीं, आम आदमी पार्टी पंजाब मीडिया इंचार्ज और वरिष्ठ नेता बलतेज सिंह पन्नू ने अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की ओर से छापा मारे जाने को लेकर समाचार एजेंगी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बलतेज सिंह पन्नू ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव होना होता है, सबसे पहले भाजपा की ये टीम पहुंच जाती है। पंजाब में जल्द चुनाव होने वाला है, इसलिए ऐसी रेड हो रही है। पंजाब के लोग ऐसी चीजों से डरते नहीं हैं।
–आईएएनएस
एसडी/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



