Amravati Sex Abuse Racket Exposed : महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिस पर आरोप हैं कि उसने 180 नाबालिक नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया है। उस पर साथ में आरोप है कि उसने जबरन उन लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाई जिससे वह उन्हें लगातार ब्लैकमेल करता था।
मामला महाराष्ट्र के अमरावती का है जिस पर राज्य में राजनीति भी गर्म हो गई है। बता दें युवक को गिरफ्तार कर लीया गया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब पुलिस ने BJP सांसद की शिकायत के बाद एक्शन लिया, और कार्रवाई की।
आरोपी युवक 19 साल है। उसका नाम मोहम्मद अयान अहमद उर्फ तनवीर अहमद बताया जा रहा है। उसे 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी परतवाडा का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अयाज़, उर्फ़ तनवीर पर आरोप है कि उसने लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाया। लड़कियों को मुंबई और पुणे ले गया और उनके अश्लील वीडियो बनाए।
Amravati Sex Abuse Racket Exposed: जबरन सम्बन्ध फिर ब्लैकमेलिंग
बता दें महाराष्ट्र में यह मुद्दा काफी गर्म है, यहां तक कि पुलिस इस के सभी एंगल खंगाल रही है। आरोपी के पास से 180 वीडियो बरामद हुए हैं, जानकारी के अनुसार वीडियो में आरोपी नाबालिग लड़कियों के साथ ज़बरदस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है।
आरोप है कि अयान अहमद इन वीडियो का इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेलने के लिए किया करता था। यह दुखद है कि लड़कियों की कुछ वीडियो ऑनलाइन भी बड़े पैमाने पर शेयर किए गए हैं। जिन्हें हटाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुछ वीडियो में आरोपी खुद भी दिखाई दे रहा है। वह लड़कियों की वीडियो उनकी मर्जी के बगैर शूट कर रहा है।
Amravati Women Exploitation Racket: AIMIM से कनेक्शन?

आरोप है कि मोहम्माद अयाज के सबंध AIMIM से बताए जा रहे हैं. कथीर तौर पर कहा जा रहा है कि वह पार्टी का पदाधिकारी भी रह चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में, वह MIM के अमरावती अध्यक्ष, हाजी इरफान खान से एक पत्र लेते हुए और पार्टी की रैलियों में सोशल मीडिया ‘रील्स’ बनाते हुए दिखाई देता है।
Maharashtra Blackmail Crime: राज्यसभा सांसद ने किया हंगामा

बता दें इस मामले में तब हंगामा मचा जब राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने अमरावती ग्रामीण SP विशाल आनंद से शिकायत की। उनका आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए कई लड़कियों को फंसाया और उनके साथ यौन शोषण किया, भाजपा नेताओं ने उचित कार्रवाई न होने पर आन्दोलन की चेतावनी भी दी। इस मामले को राज्य के मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है.
वहीं एमपी रूरल विशाल आनंद ने इस मामले में पीड़िताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने लड़कियों की पहचान गुप्त रखने का आश्वाशन भी दिया है । इसके अलावा उन्हें कानूनी सहायता और काउंसलिंग जैसी सेवाओं को मुहैया कराया जाएगा। बहरहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें – IT कंपनी TCS में गंदा खेल! नमाज के लिए दबाव और युवतियों को फंसाकर करते थे यौन शोषण, SIT रिपोर्ट में खुली पोल






















