मध्य प्रदेश में हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल के नतीजे घोषित किए गए

Summary :

भोपाल 15 अप्रैल (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेंडरी (12) और हाई स्कूल(10) परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में सरकारी विद्यालयों के नतीजे बेहतर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को एक समारोह में स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों की मौजूदगी में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित किया। हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे में सरकारी विद्यालयों का परीक्षा प्रतिशत 80.43 और अशासकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 69.67 प्रतिशत रहा। वही नियमित परीक्षार्थियों का…

भोपाल 15 अप्रैल (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली हायर सेकेंडरी (12) और हाई स्कूल(10) परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। इन परीक्षाओं में सरकारी विद्यालयों के नतीजे बेहतर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को एक समारोह में स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों की मौजूदगी में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित किया।

हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे में सरकारी विद्यालयों का परीक्षा प्रतिशत 80.43 और अशासकीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम 69.67 प्रतिशत रहा। वही नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा फल 76.01 प्रतिशत और स्वाध्यायी विद्यार्थियों का 30.60 प्रतिशत रहा है। नियमित छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों से बेहतर रहा है। यह परीक्षा परिणाम बाइट 16 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ है।

बात मेरिट सूची की करें तो जहां छात्रों की संख्या 63 है वही छात्राएं 158 है। राज्य में हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित की गई थी जिसमें 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इस परीक्षा के दौरान राज्य में 71 नकल प्रकरण बने थे। हाई स्कूल नतीजे के नतीजे में शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 76.80 प्रतिशत और अशासकीय विद्यालय का परीक्षाफल 68.64 प्रतिशत रहा है।

इस तरह शासकीय विद्यालयों का परीक्षा फल अशासकीय विद्यालयों से बेहतर है, इसमें नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 73.42 प्रतिशत और स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का परीक्षाफल 26.38 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची पर गौर करें तो 378 परीक्षार्थियों की मेरिट सूची में आए परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या 235 और छात्रों की संख्या 143 है। इस तरह प्रवीण सूची में छात्रों की तुलना में छात्रों की संख्या ज्यादा है।

–आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.