हाय गर्मी! दिल्ली में Heatwave का Yellow Alert जारी, 41°C तक पहुंचेगा पारा; जानें UP, MP और महाराष्ट्र का मौसम

Summary :

Delhi Heatwave Alert: देशभर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल के महीने में ही जून जैसी भीषण गर्मी पसीना छुड़ा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की चेतावनी दी है। राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, इन दिनों पारा 41 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। आज, 20 अप्रैल को दिल्ली में सुबह से ही गर्म मौसम रहा। IMD के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में गर्मी और बढ़ने वाली है। इसके चलते हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। Delhi Weather: दिल्ली में हीटवेव…

Delhi Heatwave Alert: देशभर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल के महीने में ही जून जैसी भीषण गर्मी पसीना छुड़ा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की चेतावनी दी है। राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, इन दिनों पारा 41 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। आज, 20 अप्रैल को दिल्ली में सुबह से ही गर्म मौसम रहा। IMD के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में गर्मी और बढ़ने वाली है। इसके चलते हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Delhi Weather: दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट

Delhi Heatwave Alert
Delhi Weather (Image- Social Media)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। 22 से 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इस दौरान दिन में हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है, जबकि रात में यह घटकर 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान साफ रहेगा, जिससे धूप तेज महसूस होगी।

Uttar Pradesh Heatwave: यूपी में आसमान से बरसेगी आग

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। झुलसाने वाली गर्मी और रात में भी हवाओं में तपिश महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए 11 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। 21 से 23 अप्रैल के बीच भी प्रदेश के बड़े हिस्से में भीषण लू की स्थिति बन सकती है। गर्मी का आलम ये है कि आने वाले दिनों में प्रदेश का पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी के चलते दिन में कई इलाके भट्टी की तरह तपने लगेंगे। IMD ने लोगों को बेवजह बाहर निकलने से परहेज करने को कहा है।

Maharashtra Heatwave: महाराष्ट्र में आग उगल रहा सूरज

Delhi Heatwave Alert
Maharashtra Heatwave (Image- Social Media)

महाराष्ट्र में गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चूका है और कुछ जगहों पर 42 से 44 डिग्री तक दर्ज किया गया। विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में गर्मी में पहले से गर्मी लोगों को सता रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Madhya Pradesh Weather: 16 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज, 20 अप्रैल को मध्य प्रदेश के 16 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के चलते बच्चों के स्कूल के समय में बदलाव भी किया गया है। इसके साथ ही दोपहर में बाहर घूमने पर रोक लगाई है, घर में रहने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: Delhi में गर्मी से हाल बेहाल! UP-Bihar समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।