Groom shows off 100 Meter wedding Garland : Social Media पर एक अजीबोंगरीब वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हा 500 रुपए के नोटों से बनी बेहद लंबी माला पहने नजर आ रहा है. बताया जा रहा है यह वीडियो राजस्थान के डीग से वायरल हो रही है. जिसमे दूल्हा ₹500 के नोटों से बनी बेहद लंबी माला पहने हुआ है. बताई जा रही है कि इसकी लंबाई 100 फीट है.
बता दें, यह माला इतनी लंबी है कि दूल्हा ऊंचाई पर खड़ा पहने हुआ है. इसके अलावा बारात में कारों का काफिला भी चलता दिखाई दे रहा है. मेवात क्षेत्र में इस तरह का भव्य प्रदर्शन लंबे समय से सामाजिक प्रतिष्ठा और रुतबा दिखाने की परंपरा का हिस्सा माना जाता है. माला इतनी लंबी है कि इसे सपोर्ट देने के लिए कई लोगों की जरूरत पड़ रही है.
गाड़ियों के काफिले के साथ
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तकरीबन 15-20 गाड़ियां आसपास दिखाई दे रही हैं, वहीँ जिस जगह यह बारात रुकी हुई है वहां तालाब भी दिखाई दे रहा है. आसपास लोग खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान दूल्हा भी दिखाई देता है जो लंबी माला पहने हुआ है.
यह वीडियो अपने आप में हैरतअंगेज वाली है. वीडियो तकरीबन 20 सैकंड ही है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि इस माला में 500 रूपए के नोट हैं.
వరుడికి రూ.500నోట్లతో 100ఫీట్ల దండ
రాజస్థాన్లోని డీగ్ జిల్లాలో జరిగిన ఓ పెళ్లిలో వరుడిని ఆహ్వానించిన తీరు చూసి నెటిజన్లు ఆశ్చర్యపోతున్నారు. వరుడి కోసం ఏకంగా 100 ఫీట్ల పొడవైన రూ.500నోట్లతో దండను తయారుచేయించారు. అతడిని భవనంపైకి తీసుకెళ్లి ఆ దండను వేసి కాబోయే అల్లుడిపై ప్రేమను… pic.twitter.com/iv38Y7l38y
— Telugu Stride (@TeluguStride) April 24, 2026
सोशल मीडिया पर फनी कमेंट्स
इस वायरल वीडियो पर फनी कमेंट्स आए हैं. इस पर राही नाम के एक यूजर ने लिखा है, “इस माला के लिए एक लोकर की जरूरत पड़ेगी.” वहीँ प्रितपाल भाटिया ने लिखा है, “अम्बानी को कॉपी करने की कोशिश.” इसी वीडियो पर कुछ लोगों ने कहा है कि पुरानी परम्परा है.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूव वायरल हो रही है. लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. वहीं यूजर्स इस वीडियो पर चुटकियाँ ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें – बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी ने खाई चटपटी झालमुरी, कहा – ‘प्याज खाते हैं, दिमाग नहीं खाते बस’


Download Android App
Download iOS App




