PM at Jhalmuri Shop in West Bengal : बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मस्तमौला अंदाज में दिखे. रैली के बीच प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के झारग्राम में एक स्ट्रीट वेंडर के पास अचानक पहुंच गए. प्रधानमंत्री ने वेंडर से झालमुरी खिलाने को कहा.
दिखी चटपटी बातचीत
इसे वाकया को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने फेसबुक पेज से शेयर किया है. रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने वाइट शर्ट के ऊपर स्ट्रिप कोटी पहनी हुई है और गले में लाल रंग का साफा डाला हुआ है.
वे दूकान के पास पहुंचते हैं और दुकानदार को कहते हैं कि कितने का होता है आपका झालमुरी. दुकानदार हिचकते हुए कहता है ‘नहीं ठीक है.; इतने में प्रधानमंत्री कहते हैं, ‘अच्छा वाला कितने का होता है तो दुकानदार कहता है 10, 20, 30 का.’ प्रधानमंत्री कहते हैं, ‘ठीक है जो भी है बना लो.’
प्रधानमंत्री मोदी अपनी जेब से पैसे निकालते हुए कहते हैं, कितना 10 रूपए देना है? दुकानदार फिर हिचकने लगता है. वह मना करता है.
दूकानदार पूछता है, ‘प्याज रखना है सर.’ इतने में प्रधानमंत्री कहते हैं, ‘हां रखना है, दिमाग नहीं खाते हैं.
Jhalmuri break in Jhargram! pic.twitter.com/LJNjEojAW4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसे अभी तक 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक दिया है. वहीं कई लोगों ने इस पर कमेन्ट किए हैं.
अभिषेक घोषाल नाम के एक यूजर ने कहा कि ‘मुरी वाला फेमस हो गया है.’ दुसरे ने कहा, ‘अब दुकानदार 10 रूपए का नोट फ्रेम करा के रखेगा.
यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई लोगों ने इसे खूब प्यार दिया. बता दें प्रधानमंत्री के इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – TMC की पोलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC ने चुनाव से पहले समेटा बोरिया बिस्तर, कमर्चारियों को 20 दिन की अस्थाई छुट्टी























