Amit Shah Press Conference Highlight: पश्चिम बंगाल के पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद आज कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा और पला-बढ़ा भाजपा कार्यकर्ता होगा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उनके भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी सत्ता में नहीं रहेंगे।
Amit Shah Press Conference Highlight: अमित शाह ने कई बड़े दावे किए

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कई बड़े दावे किए है विस्तार से जानते है उनकी बड़ी बातों के बारे में….
- दीदी से कहना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री वह होगा जो बंगाल में पैदा हुआ हो, बंगाली माध्यम से शिक्षित होगा।
- हमारी पहली प्राथमिकता बंगाल की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें भय से मुक्त करना होगी।
- 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनने के बाद, रात के 1 बजे भी एक युवती स्कूटर लेकर घर से निकलेगी और कोई गुंडा उसकी ओर देख भी नहीं पाएगा।
- आकलन से पता चला है कि पार्टी पहले चरण में मतदान किए गए 152 सीटों में से 110 सीटें हासिल करेगी।
- लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को चुना है, और इस तरह उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विदाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास को चुना
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सभी मतदाताओं को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन्होंने पहले चरण में अपना वोट डाला। आपने भय से विश्वास की ओर यात्रा की अच्छी शुरुआत की है और दूसरे चरण के मतदाता भी भय से विश्वास की ओर इस यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास को चुना है। इससे यह स्पष्ट होता है कि ममता दीदी का समय समाप्त हो गया है।
Amit Shah Press Conference: बदलाव के इस दौर को आगे बढ़ाएं
अमित शाह ने सुरक्षा बलों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह शायद लंबे समय में पहला ऐसा चुनाव है जिसमें एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। दूसरे चरण के लिए मतदाताओं में विश्वास जगाते हुए अमीत शाह ने कहा कि आशंका व्यक्त की गई थी कि जनसमर्थन तो है, लेकिन क्या वह मतदान केंद्रों तक पहुंचेगा? अब वह आशंका दूर हो गई है, और मुझे विश्वास है कि दूसरे चरण में मतदान के लिए और भी अधिक उत्साह होगा। अब दूसरे चरण के मतदाताओं की भी जिम्मेदारी है कि वे बदलाव के इस दौर को आगे बढ़ाएं।
Amit Shah Press Conference: बंगाल में बंपर वोटिंग

विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल शाम 6 बजे संपन्न हुआ। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 91.83 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले चरण के मुकाबले कहीं अधिक है। बंपर मतदान प्रतिशत इस बात का प्रमाण है कि चुनाव प्रक्रिया काफी सक्रिय रही, क्योंकि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को निर्धारित है।
ALSO READ: ‘152 में से 110 सीटें जीत रही BJP…’, बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद अमित शाह का दावा


Download Android App
Download iOS App




