‘152 में से 110 सीटें जीत रही BJP…’, बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद अमित शाह का दावा

Amit Shah Bengal Seats Claim

Amit Shah Bengal Seats Claim: पश्चिम बंगाल चुनाव में पहले चरण की वोटिंग गुरुवार (23 अप्रैल) को हुई। पहले चरण में 3.6 करोड़ मतदाताओं में से 92.88% ने मतदान किया, जो अब तक का सबसे उच्च मतदान प्रतिशत है। मतदान के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने दावा किया कि’ बीजेपी 152 में से 110 सीटें जीत रही है।’

उन्होंने कहा बंगाल में प्रचंड बहुमत आ रहा है और अंग, बंग व कलिंग, तीनों क्षेत्रों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने पहले चरण में मतदान करने वालों को धन्यवाद किया और दूसरे चरण में मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है।

‘बंगाल में भय जाने वाला है भरोसा आने वाला है’- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कल बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला है। शाह के मुताबिक, लोगों ने बिना डर के रिकॉर्ड मतदान किया है और यह बदलाव के पक्ष में जनादेश है। बंगाल में लंबे समय बाद ऐसा हुआ कि एक भी मृत्यु नहीं हुई। इसके लिए अमित शाह ने बंगाल पुलिस और चुनाव आयोग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में ‘भय से भरोसे की यात्रा’ जारी है और परिवर्तन तय है।

‘152 में से 110 से अधिक सीट भाजप को मिलेंगी’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, इस बार बदलाव के लिए पूरे उत्साह से मतदान किया है। शाह ने कहा कि ‘विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीट पर मतदान हुआ, जिसमें से 110 से अधिक सीट भाजप को मिलेंगी।’ शाह ने दावा किया कि अब बंगाल में “आतंक का राज” खत्म होगा और महिला सुरक्षा उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड टर्नआउट से संकेत मिल रहा है कि ममता बनर्जी की सरकार का समय समाप्त हो चुका है और बंगाल अब भाजपा की सरकार चाहती है।

कब होगा दूसरे चरण का चुनाव?

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। जिसमें 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

ALSO READ: “झालमुरी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी”…PM मोदी ने लगाया घुसपैठियों की शरण का आरोप, जानें रैली की 5 बड़ी बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।