“झालमुरी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी”…PM मोदी ने लगाया घुसपैठियों की शरण का आरोप, जानें रैली की 5 बड़ी बातें

PM Modi Bengal Rally highlights

PM Modi Bengal Rally Highlights: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है और दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपको भाजपा-एनडीए की जीत का झंडा पूरी ताकत से लहराना चाहिए। 4 मई को बंगाल में भी भाजपा की जीत का जश्न मनाया जाएगा, मिठाइयाँ बांटी जाएंगी और झालमुरी भी दी जाएगी।

PM Modi Bengal Rally Highlights: TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा है और कई वाद करते हुए आश्वासन भी दिए है। देखिए 5 बड़ी बातें।

  1. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।
  2. झालमुरी ने कुछ लोगों को करारा झटका भी दिया है। मैंने झालमुरी खाई, लेकिन उसका तीखापन टीएमसी को लगा।
  3. पंद्रह साल पहले लोग कम्युनिस्टों के खिलाफ थे। आज वे टीएमसी के जंगल राज के खिलाफ खड़े हैं।
  4. टीएमसी ‘घुसपैठियों का साथ, घुसपैठियों का विकास’ में विश्वास करती है। वे उन्हें पनाह देते हैं।
  5. मतुआ समुदाय, नामाशूद्र समुदाय और शरणार्थी परिवारों को टीएमसी से डरने की ज़रूरत नहीं है। कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुँचा पाएगा।

झालमुरी ने दिया जबरदस्त झटका

PM मोदी ने बंगाल दौरे के दौरान झालमुड़ी की दुकान से 10 रुपये देकर झालमुरी खरीदी और फिर खुद खाने के बाद बच्चों में बांट दी। इसी को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला करते हुए PM मोदी ने कहा कि उनकी झालमुरी ने सत्तारूढ़ पार्टी को जबरदस्त झटका दिया है। झालमुरी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी है। वहीं पश्चिम बंगाल में वामपंथियों के पतन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब लोग इसी तरह टीएमसी के शासन के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

West Bengal Election 2026: भाजपा की जीत पर विश्वास जताया

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026 (Source: Social Media)

PM मोदी ने आज सुबह पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में अधिक मतदान को सत्ता विरोधी लहर का संकेत बताया। पुडुचेरी और असम में भी अधिक मतदान का हवाला देते हुए बंगाल में भाजपा की जीत पर विश्वास जताया। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हो रहा है। तमिलनाडु में भी मतदान जारी है। मैं सभी मतदाताओं को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं सभी से इस बार मतदान के नए रिकॉर्ड बनाने का आग्रह करता हूं।

PM Narendra Modi Speech from Krishnanagar: मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे

PM मोदी ने कहा कि मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कृष्णानगर में डर पर विश्वास की जीत हो रही है। जिन लोगों की आवाजें वर्षों तक दबाई गईं, वे अब आत्मविश्वास से बोल रहे हैं,  “पलटानो डोरकर चाई बीजेपी सरकार”। पुडुचेरी और असम में भारी मतदान हुआ है। हमने देखा है कि जहां भी अधिक मतदान हुआ है, भाजपा को मजबूत जनादेश मिला है। बता दें कि  पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

ALSO READ: वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भारी बवाल, TMC कार्यकर्ता और हुमायूं कबीर आपस में भिड़े, देसी बम से भी हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।