कर्ज और कंगाली से हैं परेशान? मोहिनी एकादशी पर पीपल और हल्दी के ये Powerful उपाय करेंगे बेड़ा पार

Summary :

Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen: वैशाख का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए खास माना जाता है। इस महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं और इंसान को मोह-माया के जाल से मुक्ति मिलती है। इस दिन विधि-विधान से विष्णु जी की अराधना करने से भक्तों के पापों का नाश होता है और उन्हें सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इस खास अवसर पर भगवान विष्णु की विषेश कृपा पाने के लिए कुछ खास Mohini Ekadashi Upay किए जाते हैं।…

Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen: वैशाख का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए खास माना जाता है। इस महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं और इंसान को मोह-माया के जाल से मुक्ति मिलती है। इस दिन विधि-विधान से विष्णु जी की अराधना करने से भक्तों के पापों का नाश होता है और उन्हें सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इस खास अवसर पर भगवान विष्णु की विषेश कृपा पाने के लिए कुछ खास Mohini Ekadashi Upay किए जाते हैं। आइए जानें मोहिनी एकादशी कब है, साथ जानेंगे इस दिन कौन से उपाय करना शुभ रहेगा।

Mohini Ekadashi Kab Hai 2026: कब है मोहिनी एकादशी?

Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen
Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen (AI Generated)
हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी की शुरुआत 26 अप्रैल 2026 की शाम 06:06 बजे से होगी और यह 27 अप्रैल की शाम 06:15 बजे खत्म होगी। चूंकि हिंदू धर्म में त्योहार उसी दिन मनाते हैं जिस दिन उदयातिथि हो, इसलिए व्रत 27 अप्रैल (सोमवार) को रखा जाएगा।

Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen: ये 7 उपाय दिलाएंगे भगवान विष्णु की कृपा

Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen
Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen (AI Generated)

1. आर्थिक समृद्धि और बरकत के लिए

यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं और घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं, तो मोहिनी एकादशी पर पूजा के समय हल्दी की सात गांठों को एक पीले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। इसे भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर धूप-दीप दिखाएं, और फिर इस अभिमंत्रित पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर सुरक्षित रख दें।

2. कर्ज के बोझ से छुटकारा के लिए

लंबे समय से चले आ रहे कर्ज से मुक्ति के लिए मोहिनी एकादशी के दिन स्नान के बाद पीपल के पेड़ की ग्यारह बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटें और अंत में जड़ में जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। माना जाता है कि इस विधि से आर्थिक बाधाएं शीघ्र दूर होती हैं।

3. फंसा हुआ धन वापस पाने के लिए

अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो मोहिनी एकादशी पर श्री हरि की पूजा के बाद शमी के पौधे की आराधना करें। एक आटे का दीपक बनाएं, उसमें कपूर और थोड़ी हल्दी डालकर प्रज्वलित करें। इस उपाय से न केवल रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ती है, बल्कि कुंडली के ग्रह-नक्षत्र भी आपके अनुकूल होने लगते हैं।

4. वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता के लिए

पति-पत्नी के बीच अनबन को दूर करने और रिश्तों में मिठास घोलने के लिए मोहिनी एकादशी पर केले के पेड़ की पूजा करें। भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं। साथ ही, एक जटा वाले नारियल को पीले कपड़े में लपेटकर कलावा से बांधें और उसे किसी विष्णु मंदिर में दान कर आएं।

5. समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए

अपनी विशेष इच्छाओं को पूरा करने के लिए एकादशी पर भगवान विष्णु को तुलसी दल (पत्ता) डालकर सात्विक भोग लगाएं। पूजा के दौरान मन ही मन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करते रहें। संध्याकाल में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं। इससे न केवल मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि परिवार के सदस्यों की उन्नति भी होती है।

6. विवाह में आने वाली रुकावटें दूर करने के लिए

शादी-ब्याह में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए मोहिनी एकादशी पर लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें। उन्हें हल्दी की दो साबुत गांठें चढ़ाएं और “ॐ केशवाय नमः” मंत्र की एक माला (108 बार) का जाप करें। ऐसी मान्यता है कि इससे विवाह के योग शीघ्र बनते हैं और अच्छे रिश्ते आने लगते हैं।

7. पितृ दोष के प्रभाव को कम करने के लिए

पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने और पितृ दोष से शांति के लिए मोहिनी एकादशी के दिन स्नान के जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इस पावन तिथि पर अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण करें और उनके नाम से अन्न या वस्त्र का दान करें, जिससे पितृ प्रसन्न होकर सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं।

Mohini Ekadashi Par Kya Daan Kare: किन चीजों का दान शुभ?

  • वस्त्र दान: जरूरतमंदों को सफेद या पीले वस्त्र दान करें।
  • गो सेवा: गौशाला में चारा या गाय की सेवा के लिए धन दान करें।
  • जल व शर्बत का दान: प्यासों को जल पिलाना या कलश दान करना बहुत पुण्यदायी है।
  • अन्न दान: जरुरतमंदों को गेहूं, चावल, दाल या आटे का दान करें, इससे घर में भंडार भरा रहता है।
  • पीली वस्तुओं का दान: भगवान विष्णु को पीले फल, पीले वस्त्र, या हल्दी की गांठें अर्पित करके दान करना उत्तम है।

Mohini Ekadashi Mantra: विष्णु जी के चमत्कारी मंत्र

Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen
Mohini Ekadashi Par Kya Upay Karen (AI Generated)
  • मूल मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • स्तुति मंत्र: श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा
  • विष्णु स्तुति: ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर:। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि
  • विष्णु गायत्री मंत्र: ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्

यह भी पढ़ें-Mohini Ekadashi 2026: 26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? अमृत कलश की रक्षा के लिए जब भगवान विष्णु ने लिया था मोहिनी रूप

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।