वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भारी बवाल, TMC कार्यकर्ता और हुमायूं कबीर आपस में भिड़े, देसी बम से भी हमला

Summary :

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान अलग-अलग जगहों से झड़प के मामले सामने आ रह हैं। मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं वहां सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। झड़प में देसी बम से हमले के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मुर्शिदाबाद के नौदा में टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष और हुमायूं कबीर के बीच तीखी बहस हो गई। हुमायूं कबीर, जो अब आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार हैं, पहले टीएमसी में थे लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया…

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान अलग-अलग जगहों से झड़प के मामले सामने आ रह हैं। मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं वहां सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। झड़प में देसी बम से हमले के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

मुर्शिदाबाद के नौदा में टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष और हुमायूं कबीर के बीच तीखी बहस हो गई। हुमायूं कबीर, जो अब आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार हैं, पहले टीएमसी में थे लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए गए।

हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प

हुमायूं कबीर ने भी TMC पर आरोप लगाया है कि ये लोग माहौल बिगाड़ रहे हैं, जिसके बाद TMC समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, विरोध प्रदर्शन हुआ, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए हाथापाई होने से रोक दी। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर को बीजेपी का एजेंट बताया है। रेजिनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हुमायूं कबीर अपने इलाके के अलग-अलग पोलिंग बूथों का दौरा कर रहे हैं, जहां उन्हें टीएमसी समर्थकों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

नौदा में देसी बम से हमला

हुमायूं कबीर राज्य में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटने के लिए CM ममता बनर्जी को निशाना बना रहे हैं। जिसके बाद से टीएमसी समर्थक उनके खिलाफ हमलावर हैं। बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद के ही नौदा विधानसभा क्षेत्र में देसी बम फेंका गया था, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। वोटिंग के दौरान सड़कों पर अलग-अलग पार्टियों के समर्थक निकले हुए हैं, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

मुर्शिदाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

मुर्शिदाबाद को एक संवेदनशील जिला माना जाता है, इसलिए वहां पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालात को देखते हुए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए अब अर्धसैनिक बलों की एक और अतिरिक्त कंपनी को भी इलाके में रवाना किया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा सके।

TMC ने किया पार्टी से सस्पेंड

जानकारी के लिए आपको बता दें कि TMC ने अपने विधायक हुमायूं कबीर को दिसंबर 2025 में पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। यह कार्रवाई तब की गई जब उन्होंने मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी मस्जिद’ की तर्ज पर एक नई मस्जिद बनाने का विवादित प्रस्ताव रखा था, जिसकी काफी आलोचना हुई। पार्टी ने उनके इस बयान को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला और अनुशासन के खिलाफ माना। जब उन्होंने पार्टी की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया, तो फिर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बना ली।

ALSO READ: दिल्ली में अब ‘NO PUC-NO FUEL’ लागू… इस सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा Petrol-Diesel-CNG, प्रदूषण रोकने के लिए रेखा सरकार सख्त

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।