दिल्ली में अब ‘NO PUC-NO FUEL’ लागू… इस सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा Petrol-Diesel-CNG, प्रदूषण रोकने के लिए रेखा सरकार सख्त

Delhi No PUC No Fuel

Delhi No PUC No Fuel: दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी दौड़ाने वालों के लिए जरुरी खबर है। अगर आप अपने साथ गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) लेकर नहीं चलते या फिर वो एक्सपायर हो गया है, तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि दिल्ली सरकार ने साफ़ कर दिया है कि अब पेट्रोल-डीजल लेने के लिए आपको पहले गाड़ी का ‘हेल्थ रिपोर्ट’ यानी PUC सर्टिफिकेट दिखाना होगा। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ये सख्त फैसला लिया है।

Delhi No PUC No Fuel: ‘NO PUC-NO FUEL’ लागू

Delhi No PUC No Fuel
Delhi No PUC No Fuel (Source: Social Media)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को निर्देश जारी किया है कि अब बिना वैलिड पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) के किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। सरकार का मानना है कि वाहनों से होने वाला धुआं प्रदूषण का मुख्य कारण है और इस कदम से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोक लगाई जा सकती है। सरकार का कहना है कि जनता को स्वच्छ वातावरण देने के लिए ये बेहद जरुरी है और अब इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पेट्रोल पंप और गैस स्टेशनों को कड़े निर्देश

सरकार ने अब पेट्रोल पंप और गैस स्टेशनों को आदेश दिया गया है कि वे सिर्फ उन्हीं वाहनों को ईंधन दें जिनके पास वैध PUC सर्टिफिकेट हो। इस नियम का सख्ती से पालन कराकर प्रदूषण कम करने की कोशिश की जा रही है।

Delhi Fuel Policy: रजिस्ट्रेशन के एक साल बाद PUC सर्टिफिकेट जरूरी

Delhi Fuel Policy
Delhi Fuel Policy (Source: Social Media)

केन्द्रीय मोटर वाहन नियमों के अनुसार, हर वाहन को रजिस्ट्रेशन के एक साल बाद वैध PUC सर्टिफिकेट रखना जरूरी होता है। अब तक कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते थे, लेकिन अब बिना इस सर्टिफिकेट के गाड़ी में फ्यूल नहीं मिलेगा। पेट्रोल पंपों को इस नियम का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है, और जो इसका पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी लापरवाही और चूक कर कड़ी कार्रवाई होगी। सभी संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इस ढांचे नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन जब्त करना और ज्यादा से ज्यादा जुर्माना लगाना शामिल है।

ALSO READ: Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कारों में सवार 11 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।