Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के ड्रमंडगंज इलाके में बुधवार रात एक भीषण हादसे में दो ट्रकों की चपेट में आने से दो कारों पर सवार 11 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रात लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस को एक सूचना मिली कि ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते वक्त एक ट्रक सम्भवत: ब्रेक फेल होने के कारण एक अन्य ट्रक से टकरा गयी और दो कार भी उसकी चपेट में आ गई। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटनास्थल पर मौजूद बचाव दल
पुलिस के अनुसार, ट्रक ने जब कार को टक्कर मारी जिससे उसमें भीषण आग लग गयी। कई लोगों की जलने की भी सूचना हैं। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किया गया। घटना में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिली है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।

Mirzapur Road Accident: हादसे के बाद सड़कों पर लगा भीषण जाम
घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि अभी तक मिली सूचना के मुताबिक एक ट्रक बिहार का जबकि दूसरा मध्यप्रदेश का था। एक कार सोनभद्र जिले की है जबकि जिस कार में आग लगी वह मिर्जापुर में पंजीकृत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के परिजन से संपर्क किया जा रहा है।
ALSO READ: होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ईरान ने गुजरात आ रहे 2 जहाजों पर हमला कर पकड़ा, नियम तोड़ने का दिया हवाला


Download Android App
Download iOS App




