West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान आज, 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Summary :

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण के मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। गुरुवार को पहले चरण में होने वाले इन 152 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,311 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 167 है। वहीं लगभग 44,376 बूथों पर वोटिंग होगी। जानें किन-किन सीटों पर होगी वोटिंग पहले चरण के मतदान में मुख्य रूप से उत्तर बंगाल…

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच पहले चरण के मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। गुरुवार को पहले चरण में होने वाले इन 152 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 1,311 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 167 है। वहीं लगभग 44,376 बूथों पर वोटिंग होगी।

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026

जानें किन-किन सीटों पर होगी वोटिंग

पहले चरण के मतदान में मुख्य रूप से उत्तर बंगाल और कुछ अन्य जिलों को शामिल किया गया है। इनमें कूचबिहार, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जैसे जिले शामिल हैं। साथ ही नदिया, मुर्शिदाबाद और हुगली के कुछ हिस्सों में भी आज ही वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता वोटिंग कर सकेंगे। इन मतदाताओं में लगभग 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 465 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बंगाल चुनाव के इतिहास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई है। साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम और फ्लाइंग स्क्वॉड को अलर्ट पर रखा गया है। 5,400 से ज्यादा बूथों की कमान पूरी तरह से महिला कर्मियों के हाथ में होगी। बता दें, भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के रिकॉर्ड के अनुसार, इन 152 विधानसभा क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 3,60,77,171 है, जो इन 152 विधानसभा क्षेत्रों की कुल जनसंख्या 5,40,09,620 का लगभग 67 प्रतिशत है। 3,60,77,171 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,84,99,496 पुरुष मतदाता, 1,75,77,210 महिला मतदाता और 475 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

West Bengal Election 2026
West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026: 4 मई को नतीजे होंगे घोषित

चुनाव आयोग ने इस बार पश्चिम बंगाल में सिर्फ 2 फेज में मतदान करने का फैसला किया हैं। पिछले 2021 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव किया गया था। लेकिन इस बार सिर्फ दो चरणों में किया जा रहा हैं। पहले चरण के चुनाव आज यानी 23 अप्रैल को होंगे वहीं दूसरे और अंतिम चरण के मतदान 29 अप्रैल को होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

ALSO READ: Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कारों में सवार 11 लोगों की मौत

Rahul Kumar Rawat