पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति, घटना से पहले साथ बैठकर पी शराब, शक के जाल में उजड़ा परिवार

Summary :

Korba Husband Beheads Wife: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर उसका कटा सिर हाथ में लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा। जिसने भी ये दृश्य देखा, उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। इस घटना से पुरे इलाके में दहशत फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि वह कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी और देखरेख का काम करता है, जहां अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। Korba Husband Beheads Wife: घटना से पहले पति-पत्नी ने साथ…

Korba Husband Beheads Wife: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर उसका कटा सिर हाथ में लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा। जिसने भी ये दृश्य देखा, उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। इस घटना से पुरे इलाके में दहशत फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि वह कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी और देखरेख का काम करता है, जहां अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है।

Korba Husband Beheads Wife: घटना से पहले पति-पत्नी ने साथ बैठकर पी शराब

Korba Husband Beheads Wife (1)
Korba Husband Beheads Wife (Source: Social Media)

ये खौफनाक घटना बालको नगर थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव की बतायी जा रही है। यहां बुधवार शाम एक मजदूर, सालिक राम ने अपनी पत्नी चैत कुंवर की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी चैत कुंवर चरित्र पर अक्सर शक करती थी और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था।

घटना वाले दिन दोनों पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। शाम के समय दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी, इसके बाद विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर सालिक राम ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

Korba Murder Case: हाथ में पत्नी का कटा सिर लेकर घूमता रहा

पत्नी की हत्या करने के बाद, आरोपी पति ने उसका सिर एक बोरी में रखा और मोटरसाइकिल पर लेकर निकल पड़ा। रास्ते में वह खुद लोगों को बता रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। कुछ जगहों पर उसने अपनी पत्नी का सिर बोरी से निकालकर दिखाया, जिसे देख लोगन में भय और गुस्सा फ़ैल गया।

इसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी का कटा सिर और चाकू लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Korba Murder Case: घरेलू विवाद और शक अंदेशा

Korba Murder Case
Korba Murder Case (Source: Social Media)

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शक की बात सामने आई है। मामले की जांच अभी जारी है। इस दर्दनाक घटना का सबसे बड़ा असर परिवार पर पड़ा है, चार छोटे बच्चे अपनी मां को खो चुके हैं और अब उनका भविष्य अनिश्चितता में है।

ALSO READ: Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कारों में सवार 11 लोगों की मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।