Bilaspur Almond Men Missing File Found : सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी से हर किसी को कभी न कभी दो चार होना पड़ा होगा. कभी कभी इसी लेटलतीफी से आम लोगों को माथा धुनना पड़ता है. इस समस्या से निजात पाने के लिए आम आदमी तौर तरीके अपनाता है. जिसमें आपने सड़क जाम से लेकर कार्यालय घेराव तक कई प्रदर्शन देखे होंगे. मगर बादाम वाला प्रदर्शन आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. जी हां, बादाम प्रदर्शन.
छतीसगढ़ के Bilaspur में एक युवक ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन किया. जो अपने आप में काफी अनोखा था और उस के इस काम को Social Media में काफी शाबाशी और सपोर्ट मिला. दरअसल युवक की एक फाइल का काम करीब एक साल से अटका था और अधिकारी बोल रहे थे कि उसकी File मिल नहीं रही है. वह बार बार कार्यालय के चक्कर काट रहा था जिस पर उसे कोई पोजिटिव रिस्पोंस नहीं मिल रहा था.
आखिरकार युवक परेशान हो कर बादाम लेकर कार्यालय गया और करीब आधे किलो बादाम अधिकारी की टेबल पर फैला कर बोला कि “यह बादाम खाना और जब याद आ जाए की फाइल कहां रखा है तो मुझे बता देना.”
Bilaspur Housing Board Badam News: मिल गई फ़ाइल
इसे उसने अपने कैमरे से भी शूट किया. अब इस अनोखे प्रदर्शन में अपडेट आया है कि अधिकारी ने युवक की गायब फ़ाइल ढूंढ ली है. जी हां, NCIB हेडक्वार्टर ने अपने ऑफिसियल पेज से यह जानकारी एक पोस्टर के माध्यम से शेयर की है.
पोस्टर में ‘ब्रेकिंग न्यूज़ डाला हुआ है. और लिखा है’ बादाम वाले युवक की फ़ाइल मिली. इस पोस्ट में मामले से सम्बंधित जानकारी भी दी गई है, जैसे EWS प्लाट नामान्तरण मामले में अपडेट, छुट्टी के दिन खोली गई ऑफिस, वीडियो वायरल होने बाद कार्रवाई और लम्बे समय से खोजी जा रही थी फ़ाइल.
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “बादाम वाले युवक की फ़ाइल मिली.”
इससे पहले इसी पेज से युवक के अनोखे तरीके की तारीफ की गई थी. उसमें लिखा गया गया ” वाह…. शाबाश….अगर देश से भ्रष्टाचार खत्म करना है तो हर भ्रष्टाचारियों के साथ ऐसा बर्ताव ही करना चाहिए.
“छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तरुण साहू की फाइल हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में 1 साल से गुम है। अधिकारियों को याद आ जाए कि फाइल कहां रखी है, इसलिए यादाश्त बढ़ाने के लिए तरुण ने 500 ग्राम बादाम उठाकर सीधे अधिकारी की टेबल पर पटक दिए।
वाह…. शाबाश…. 👏
अगर देश से भ्रष्टाचार खत्म करना है तो हर भ्रष्टाचारियों के साथ ऐसा बर्ताव ही करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तरुण साहू की फाइल हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में 1 साल से गुम है। अधिकारियों को याद आ जाए कि फाइल कहां रखी है, इसलिए यादाश्त बढ़ाने के लिए तरुण ने… pic.twitter.com/mFxP32Lc9j
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) April 18, 2026
Bilaspur Almond Men Missing File Found: क्या था पूरा मामला
दरअसल यह घटना तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय की है जहां युवक तरुण साहू ने करीब एक साल पहले तिफरा में रिसेल से EWS फ्लैट खरीदा था. उसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई मगर लम्बा समय बीत जाने के बावजूद विभाग को उसकी फ़ाइल नहीं मिली. इस बीच तरूण कई बार दफ्तर के चक्कर लगाता रहा. मगर अधिकारी File गम होने का हवाला देते रहे.
जब युवक ने मजबूत होकर यह कदम उठाया तो कार्यालय को काम करना पड़ा.
वाह…. शाबाश…. 👏
अगर देश से भ्रष्टाचार खत्म करना है तो हर भ्रष्टाचारियों के साथ ऐसा बर्ताव ही करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तरुण साहू की फाइल हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में 1 साल से गुम है। अधिकारियों को याद आ जाए कि फाइल कहां रखी है, इसलिए यादाश्त बढ़ाने के लिए तरुण ने… pic.twitter.com/mFxP32Lc9j
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) April 18, 2026
Viral Almond Protest: सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
बड़ी बात यह है कि तरूण साहू की File अब मिल गई है. तरूण के अनोखे प्रदर्शन के बाद विभाग ने उसकी फ़ाइल ढूंढ ली है. यह अनोखा प्रदर्शन Social Media पर खूब वायरल है. और लोग इस पर जम कर चटकारे ले रहे हैं.
जैसे नामित नाम के एक यूजर ने कहा, “नकारा सरकारों और घटिया कानून व्यवस्था ने देश को खोखला कर दिया है. अगर कानून सख्त हो और जिम्मेदारी तय हो तो ये सब ना हो.” वहीं मिर्जा के लिखा, “बहुत से सरकारी अधिकारी के लिए चढ़ावा ज़रूरी होता है,ये यहां भी सिद्ध हो गया. बादाम चढ़ाना पड़ा.
यह भी पढ़ें – ‘मारे मुक्के और दे दिया धक्का…’, MLA पर क्यों भड़क उठे संत सीताराम? देखें Video






















