नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर 9 दरिंदों ने की हैवानियत, 3 साल से कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म, 8 आरोपी गिरफ्तार

Summary :

Gujarat Gangrape Case: गुजरात के खेड़ा जिले में 17 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर तीन साल से 9 आरोपी गैंगरेप कर रहे थे। पुलिस ने गैंगरेप करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि रमजान में ईद के दो दिन पहले भी आरोपी युवक पीड़िता को अपने साथ ले गए और दो-तीन दिन तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। Gujarat Gangrape Case: 2023 से करते रहे गैंगरेप जानकारी के मुताबिक, खेड़ा के चांदणा गांव में रहने वाले मुख्य आरोपी परवेज खान पठान (23) ने तीन साल पहले हिन्दू लड़की को प्रेम जाल…

Gujarat Gangrape Case: गुजरात के खेड़ा जिले में 17 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर तीन साल से 9 आरोपी गैंगरेप कर रहे थे। पुलिस ने गैंगरेप करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि रमजान में ईद के दो दिन पहले भी आरोपी युवक पीड़िता को अपने साथ ले गए और दो-तीन दिन तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे।

Gujarat Gangrape Case: 2023 से करते रहे गैंगरेप

जानकारी के मुताबिक, खेड़ा के चांदणा गांव में रहने वाले मुख्य आरोपी परवेज खान पठान (23) ने तीन साल पहले हिन्दू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 2023 से अब तक लड़की का बार-बार शोषण किया।

Kheda Minor Gangrape Case: हिंदू संगठनों के साथ मिलकर परिवार ने कराई FIR

Kheda Minor Gangrape Case
Kheda Minor Gangrape Case (Source: Social Media)

जब पीड़िता के परिवार को इस घटना की खबर लगी, तो उन्होंने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर खेड़ा टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Teenage Girl Sexual Exploitation Kheda: 8 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

इस मामले में पुलिस ने परवेज खान पठान, महिर खान पठान, फैजान खान पठान, तौफीक खान पठान, अयान खान पठान, मोइन खान पठान, मारूफ खान पठान, सलमान खान पठान को अरेस्ट कर लिया है। वहीं एक आरोपी साहिल पठान अभी भी फरार है। सभी की उम्र 19-26 वर्ष के बीच ही है। पकड़े गए सभी आरोपी चांदणा गांव के रहने वाले हैं।

Gujarat Crime News: स्थानीय लोगों में आक्रोश

सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। एसपी विजय पटेल ने मामले की पुष्टि की है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। वहीं इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ALSO READ: कलयुगी पिता! दो मासूम जुड़वां बेटियों का रेत दिया गला, इलाके में मची सनसनी, आरोपी अरेस्ट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।