Kanpur Father Kills Daughters: उत्तर प्रदेश के कानपूर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने ‘पिता’ शब्द को ही शर्मसार कर दिया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मामले की जांच शुरू दी है।
Kanpur Father Kills Daughters: फ्लैट के अंदर दो बेटियों का कत्ल
इस घटना की सूचना पुलिस को रविवार सुबह करीब 4:30 बजे मिली। पता चला की एक शख्स ने अपनी ही दो बेटियों का गला रेतकर हत्या कर दी है। इस खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जब पुलिस फ्लैट के अंदर घुसी, तो जो दृध्य नजर आया वो बहुत ही भयावह था। दोनों मासूम बच्चियों के शव कमरे के अंदर पड़े हुए थे और उनके गले पर गहरे कट के निशान थे। पुलिस ने तत्काल उस कमरे को सील कर दिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
ALSO READ: एनडीए नेताओं ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-महिला आरक्षण का विरोध समझ से परे
Kanpur Accused Father Arrested: आरोपी पिता गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और उन्होंने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे का कारण पता चल सके।
पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है। फ़िलहाल इस मामले में पूछताछ चल रही है। हालांकि, अभी हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस पारिवारिक और मानसिक स्थिति समेत हर एंगल से जांच कर रही है।
Kanpur Twin Daughters Murder: इलाके में मची सनसनी
इस मामले में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग इस घटना से हैरान और दुखी नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
ALSO READ: हॉर्मुज में दो भारतीय जहाजों पर क्यों हुई फायरिंग? सच्चाई आई सामने























