Infant Hand Stuck in Lift Door : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें लिफ्ट में एक छोटे बच्चे का हाथ लिफ्ट में फंस जाता है और वहां मौजूद लोग बच्चे हाथ निकालने में मदद करते हैं.
वीडियो बहुत तेजी से सर्कुलेट हो रही है जिसे ‘घर का कलेश’ नाम के एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है 2 लड़के लिफ्ट में होते हैं, इतने में दो महिलाएं 4-5 महीने के छोटे बच्चों के साथ लिफ्ट में घुसती है. लिफ्ट में घुसते ही उनके थोड़ी देर तक वे खड़े रहते हैं, मगर जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा किसी मंजिल पर रुक कर खुलता है तो गेट की तरफ खड़ी महिला की गोद में बच्चे का हाथ लिफ्ट के गेट में फंस जाता है.
लिफ्ट के गेट में फंसा हाथ
गेट के अन्दर हाथ फंसते ही बच्चा रोने लग जाता है, इतने में कुछ लड़के उसका हाथ निकालने की कोशिश करते हैं. लेकिन हाथ नहीं निकलता, काफी देर की जद्दोजहद के बाद आखिरकार उसका हाथ निकल जाता है, जिसके बाद सभी राहत की सांस लेते हैं.
बता दें घटना पुणे की है. और पूरी घटना सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि घटना 7 मार्च की है. इस मामले में बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई मगर यह घटना सीरियस हो सकती थी अगर समय पर मदद के लिए लोग आगे नहीं आते.
Kudos! to those Guys for Pulling that Kid hands outta Lift door
Please take special care when using a lift, especially when with infants or children. pic.twitter.com/VEMIlzlvUk
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 15, 2026
मदद करने वालों की हुई तारीफ़
खैर इसमें सीधी गलती तो नहीं कही जा सकती, मगर पेरेट्स को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी जगहों पर जाते समय खासकर बच्चों को गेट से दूर रखना चाहिए. जिस यूजर ने यह अपने अकाउंट से पोस्ट की उस पर 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं वहीँ 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेन्ट किए हैं. कुछ लोगों ने कमेट में बचाने वालों को हीरो कहा तो कुछ ने सेल्यूट एमोजी शेयर की हैं.
अंजलि नाम की एक यूजर ने लिखा कि, ‘वे हीरो जैसे हैं, इन प्रेजेंस ऑफ़ माइंड की सराहना करती हूँ. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सोसाइटी की या कमर्शियल लिफ्ट में हमेशा एक ओपरेटर होना जरूरी है.
नोट : मेट्रो, बस, या लिफ्ट किसी भी जगह इस तरह की घटनाएं घट सकती हैं. यही कारण भी है कि इन जगहों पर अनाउंसमेंट की जाती है कि गेट से उचित दूरी बना कर रखें.
यह भी पढ़ें – थाने में जिन्न होने का नाटक कर रहा था युवक! पुलिस ने कुछ ऐसा किया कि मिनटों में उतरा भूत, VIDEO देख…



















