थाने में जिन्न होने का नाटक कर रहा था युवक! पुलिस ने कुछ ऐसा किया कि मिनटों में उतरा भूत, VIDEO देख…

Unnao Viral Video

Unnao Viral Video: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पुलिस थाने के अंदर खुद को ‘जिन्न’ से ग्रसित बताकर अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। वह उल्टी-सीधी हरकतें कर रहा था और अजीब आवाजें निकालते हुए जोर-जोर से चिल्ला रहा था। थाने में मौजूद लोग उसकी इस हरकत को देखकर हैरान रह गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 39 सेकंड का है और लगभग दो महीने पुराना बताया जा रहा है। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। विवाद के चलते पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई थी, जहां यह पूरा मामला देखने को मिला।

Unnao Viral Video: ‘जिन्न’ होने का दावा कर मचाया शोर

पूरे मामले की बात करें तो सामने आता है कि थाने में बैठा युवक अचानक अजीब हरकतें करने लगा और खुद के अंदर जिन्न होने की बात कहने लगा। वह पुलिसवालों को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। जब उनसे पूछा गया कि जिन्न कहां है, तो युवक ने जवाब दिया कि वह उसे बुला रहा है। इसके बाद भी वह लगातार ड्रामा करता रहा।

पट्टा देखते ही खत्म हुआ ड्रामा

युवक की हरकतों को देखते हुए थाना प्रभारी ने एक पुलिसकर्मी से पट्टा (बेल्ट) मंगवाया। जैसे ही पट्टा युवक को दिखाया गया, उसका पूरा व्यवहार अचानक बदल गया। कुछ ही सेकंड में वह पूरी तरह सामान्य हो गया और उसका ‘जिन्न’ वाला ड्रामा खत्म हो गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

ड्रामा खत्म होने के बाद थाना प्रभारी ने युवक को फटकार लगाई और गुस्से में आकर उसे थप्पड़ भी मार दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना भी की। कई यूजर्स का कहना है कि पुलिस को इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था।

जमीन के विवाद से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि ‘जिन्न’ का ड्रामा करने वाले युवक की पहचान दुर्गागंज निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। राजेश नाम के व्यक्ति ने पंकज से जमीन खरीदने के लिए 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे। बाद में जांच में पता चला कि जमीन विवादित है, जिसके बाद राजेश ने सौदा रद्द कर दिया और अपना पैसा वापस मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया। थाने में ही पंकज ने यह अजीब नाटक किया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: घोर कलयुग! नाले में पलटा नारियल से भरा ट्रक, मदद के बजाय लूटने के लिए भागी जनता, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।