Coconut Truck Accident Viral Video: लोगों को फ्री में कुछ भी मिले, तो लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ते । फिर चाहे वो चीज कोई भी हो और कहीं भी मिल रही हो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख सब हैरान हैं। इस वीडियो में एक नारियल से भरा ट्रक हादसे का शिकार होकर नाले में गिर जाता है। ये देखते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग मदद करने के बजाय, नारियल उठाने में लग गए। यह घटना दिखती है कि जहां मुफ्त की चीज मिल जाएं, वहां लोग सही-गलत का फर्क करना भूल जाते हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Coconut Truck Accident Viral Video: क्या है इस वीडियो में?

वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक ट्रक, जो नारियल से भरा हुआ था। वो अचानक ड्राइवर का कंट्रोल खोने के कारण नाले में पलट गया। ट्रक के पलटते ही, उसमें भरे नारियल नाले में फैल गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हैरानी वाली बात ये है कि लोग मदद करने के बजाय, नाले में उतरकर नारियल उठाने में लगे हैं।
आप वीडियो में देख सकते हैं कि कई लोग नाले में से नारियल इकट्ठा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग पुल के ऊपर खड़े होकर यह नजारा देख रहे हैं। कई लोग अपनी बाइक और गाड़ियां साइड में खड़ी करके वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। यह घटना दिखती है कि किस तरह एक हादसा लोगों के लिए मुफ्त सामान लेने का मौका बन जाता है।
AFTER A COCONUT TRUCK OVERTURNED, PEOPLE RUSHED TO COLLECT COCONUTS FROM A DIRTY RIVER. pic.twitter.com/Un5Yq4ZPxM
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 13, 2026
Coconut Truck Accident Viral Video: वायरल वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इसपर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “आपदा को अवसर में बदलना।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ओह, इस बार तो नारियल है। अगर ट्रक में गोबर के उपले हों तो शायद लोग उसे भी लूट लेंगे।” तीसरे यूजर ने लिखा, “हर जगह की यही कहानी… लोग किसी को बचाने की जगह हमेशा लूटने की कोशिश करने लगते हैं।” इसी तरह कुछ लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ ने इसे गलत बताते हुए कहा कि हादसे में मदद करना ज्यादा जरूरी था।






















