Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने आज अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है। इसी के साथ बिहार में नीतीश युग का अंत हो गया है। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार प्रदेश में पहली बार BJP के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रास्ता बनाने वाले हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर से प्रदेश की जनता और कई नेताओं में भी निराशा देखी जा रही है।
Nitish Kumar Resigns: कैबिनेट की बैठक में भावुक हुए नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कैबिनेट की बैठक के दौरान भावुक हुए। उन्हें बैठक में करीब 6 मिनट के अपने संबोधन में वर्ष 2005 से अब तक अपने कार्यकाल का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब वे सरकार में आए, तब से अब तक जहां तक मुझसे हो सका, मैंने बिहार के लिए किया।
बिहार की नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की, जो थोड़ी देर चली। मीटिंग खत्म होने के बाद चिराग पासवान की पार्टी के मंत्री संजय सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने कहा, “आगे बिहार में जो नई सरकार बनेगी, उसका मैं सहयोग करूंगा। मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा। बिहार में काफी काम हुआ है और आगे भी होगा। आप लोग नई सरकार में मिल-जुलकर अच्छे से काम करिए।”
बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पिछले 20 सालों तक राज्य की सत्ता संभालने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। संजय सिंह ने बताया कि बैठक के बाद ग्रुप फोटो भी ली गई और हर कोई भावुक था। उन्होंने कहा कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह आज चार बजे NDA विधानमंडल दल की बैठक में पता चल जाएगा।
#WATCH | Patna | Following the Cabinet meeting, Bihar minister Sanjay Singh says, “It was the last Cabinet meeting, in which the CM addressed all MLAs. He said it was his last Cabinet meeting as the CM. He said after the Cabinet meeting, he will go and meet the Governor.” pic.twitter.com/1xyKATqGXt
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Nitish Kumar Resigns: “बिहार की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी”
बिहार सरकार में मंत्री और JDU विधायक मोहम्मद जमा खान ने कहा कि बिहार की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। उन्होंने वादा किया है कि वे आगे बिहार की चिंता करते रहेंगे। आज हम सभी भावुक थे। वह हमारे अभिभावक रहे हैं।’ कैबिनेट बैठक के बाद नेताओं के बयानों से साफ है कि नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर और बिहार के विकास में उनकी भूमिका को लेकर सभी दलों में भावनात्मक सम्मान का माहौल है।
Also Read: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री! 3 बजे होगा आधिकारिक तौर पर ऐलान


Download Android App
Download iOS App




