सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री! 3 बजे होगा आधिकारिक तौर पर ऐलान

Summary :

Samrat Choudhary Bihar Next CM : बिहार में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सहमती बनती दिख रही है. बताया जा रहा है 3 बजे तक मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है. दिलचस्प यह कि पहली बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा. जिस पर सब की नजरें टिकी हुई हैं. बता दें विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे. Nitish Kumar Resignation: नितीश सौंपेंगे इस्तीफ़ा वहीं जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार कुछ देर में कैबिनेट की आखिरी…

Samrat Choudhary Bihar Next CM : बिहार में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सहमती बनती दिख रही है. बताया जा रहा है 3 बजे तक मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है.

दिलचस्प यह कि पहली बार बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा. जिस पर सब की नजरें टिकी हुई हैं. बता दें विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे.

Nitish Kumar Resignation: नितीश सौंपेंगे इस्तीफ़ा

वहीं जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार कुछ देर में कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप देंगे।

यह पहली बार होगा कि एनडीए का नेतृत्व कर रही भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. बता दें, सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में गठबंधन के पांच दलों के विधायक उस नाम का अनुमोदन करेंगे।

Samrat Choudhary Bihar Next CM: सम्राट चौधरी पर सबकी नजर

बता दें इस पूरे पद हस्तांतरण के मौके पर एक नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में आ गया है. वह नाम सम्राट चौधरी का है. बिहार की सियासी चर्चाओं के बीच सम्राट ट्रेंड कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार के अगले सीएम के रूप में सम्राट चौधरी शपथ ले सकते हैं.

सम्राट चौधरी सबसे मजबूत दावेदार लग रहे हैं. वे इस समय बिहार के डिप्टी सीएम हैं. और भाजपा की तरफ से सबसे प्रभावशाली नेताओं में से सबसे ऊपर हैं. भले उनका सियासी शुरुआत भाजपा से नहीं हुआ है मगर वह सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, और संभावना बनती दिख रही है कि उन्हें राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें – ‘कुछ पल और ठहर जाइए नीतीश जी’, इस्तीफे का काउंटडाउन शुरू; Nitish Kumar की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर सामने आने पर भावुक हुई जनता

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।