संभल में फिर गूंजा योगी बाबा का बुलडोजर, 7 बीघा कब्जे वाले ईदगाह-इमामबाड़ा को किया गया ध्वस्त! छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Summary :

Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बार फिर योगी बाबा का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। दरअसल प्रशासन ने गुरुवार सुबह अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली क्षेत्र के बिछोली गांव में बने ईदगाह और इमामबाड़े को बुलडोजर से गिरा दिया। यह कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई और पूरे दिन प्रशासनिक निगरानी में चलती रही। प्रशासन के मुताबिक, जिस जमीन पर ईदगाह और इमामबाड़ा बनाया गया था, वह लगभग 7 बीघा चारागाह और खाद गड्ढे की सरकारी भूमि है। अधिकारियों का कहना है कि इस जमीन पर लंबे समय से…

Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बार फिर योगी बाबा का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। दरअसल प्रशासन ने गुरुवार सुबह अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली क्षेत्र के बिछोली गांव में बने ईदगाह और इमामबाड़े को बुलडोजर से गिरा दिया। यह कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई और पूरे दिन प्रशासनिक निगरानी में चलती रही।

प्रशासन के मुताबिक, जिस जमीन पर ईदगाह और इमामबाड़ा बनाया गया था, वह लगभग 7 बीघा चारागाह और खाद गड्ढे की सरकारी भूमि है। अधिकारियों का कहना है कि इस जमीन पर लंबे समय से अवैध तरीके से कब्जा किया गया था और बिना अनुमति निर्माण किया गया था। शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग ने जांच की, जिसमें कब्जा अवैध पाया गया।

Sambhal Bulldozer Action: कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में आवेदन दिया था। इसके बाद 31 जनवरी को अदालत के निर्देश पर सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया, जिसमें संबंधित पक्षों से अपनी बात रखने के लिए कहा गया था। लेकिन तय समय सीमा के अंदर कोई भी सामने नहीं आया। इसके बाद प्रशासन ने आगे की कार्रवाई करने का फैसला लिया।

Imam Bara Demolished: सुबह से ही शुरू हुई तैयारी

गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे एसडीएम निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पहले स्थिति का जायजा लिया और फिर कार्रवाई शुरू की। कुछ स्थानीय लोग खुद भी निर्माण को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और पूरे अभियान को अपने नियंत्रण में लिया। सबसे पहले इमामबाड़े को पूरी तरह गिराया गया। इसके बाद ईदगाह को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें चार बुलडोजर लगाए गए। प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से दोनों निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

Uttar Pradesh Demolition News: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Uttar Pradesh Demolition News
Uttar Pradesh Demolition News (Source: Social Media)

किसी भी तरह के विरोध या तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पांच थानों की पुलिस के साथ एक कंपनी PAC भी मौजूद रही। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन की सतर्कता के चलते कार्रवाई के दौरान स्थिति पूरी तरह शांत बनी रही। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई कार्रवाई

पूरे अभियान के दौरान किसी तरह की हिंसा या विवाद की खबर सामने नहीं आई। प्रशासन ने दावा किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत और शांति बनाए रखते हुए की गई। इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: BREAKING: लखनऊ में भीषण हादसा! 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, जानें क्या है पूरा मामला?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।