Murshidabad Violence Update: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए मतदान जारी है जहां 152 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। इसी बीच मुर्शिदाबाद में भारी बवाल हो गया है जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने आम जनता उन्नयन पार्टी (एयूजेपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इलाके में पहुंचने पर नारे लगाए और पुलिस के साथ झड़प की।
Murshidabad Violence Update: अज्ञात लोगों ने देसी बम फेंके

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में मतदान के दौरान हिंसक झड़प की खबर सामने आई है जहां अज्ञात लोगों ने देसी बम फेंके है जिससे कई लोग घायल हो गए है और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बम फेंकने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। इस दौरान अधिक सुरक्षा बल मौके पर तैनात कर दिए गए है और इस हमले को कराने वाले लोगों की पहचान की जा रही है साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव
मतदान प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस को भीड़ के कुछ हिस्से को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा,एएसपी माजिद खान ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। वहीं एयूजेपी प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की है।
Poll Violence In West Bengal: हुमायूं कबीर के खिलाफ नारेबाजी

हुमायूं कबीर ने बताया कि मैंने अपने सभी लोगों से शांत रहने को कहा है और मतदान-चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो और सभी लोग इसमें भाग लें। उद्देश्य किसी को मारना, डराना या धमकाना नहीं है। अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि एक दिन पहले उसी क्षेत्र में कच्चे बम फेंकने की घटना की सूचना मिली थी, जिससे चुनाव अवधि के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल और बढ़ गया था।
बंगाल में आज मतदान
पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी TMC लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, और भाजपा, जो पिछले चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद सरकार बनाने का लक्ष्य रख रही है। दोनों पार्टियं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है वहीं CM ममता को हराना BJP के लिए इतना आसान भी नहीं है।
Poll Violence In West Bengal: वोटों की गिनती 4 मई को

पश्चिम बंगाल में, पार्टियां 294 विधानसभा सीटों के लिए एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार, पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटें शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
देखें पल-पल का अपडेट: बंगाल में होगा खेला! 152 सीटों पर वोटिंग शुरू, PM मोदी की खास अपील


Download Android App
Download iOS App




