दिल्ली में Heatwave का कहर, 44 डिग्री पारा… 12 राज्यों में बारिश का Alert, जानें ताजा वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam 23 April 2026

Aaj Ka Mausam 23 April 2026: देशभर में इस समय दो मौसम देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ पूरा उत्तर भारत भीषण लू की मार झेल रहा है, वहीं पूर्वोत्तार भारत में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। जिन राज्यों में बारिश होने है, उसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Yellow Alert in Delhi: दिल्ली में भीषण लू

Aaj Ka Mausam 23 April 2026
Yellow Alert in Delhi (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने हीट वेव का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आज तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं 24 और 25 अप्रैल को स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है, तापमान 43-44 डिग्री पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

Uttar Pradesh Heatwave Alert: यूपी में गर्मी का तांडव

उत्तर प्रदेश में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 से 26 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी में भीषण लू का सामना करना पड़ेगा। लू वजह से राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ गर्म हवाएं चल रही है। इसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर में ही रहने की सलाह दी है।

Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश

Aaj Ka Mausam 23 April 2026
Bihar Rain Alert (Image- Social Media)

बिहार में आज, 23 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। राजधानी पटना सहित मध्य और दक्षिण बिहार में तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। लेकिन इसके बाद दो-तीन दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश होने से राज्य के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 42°C 24°C
शिमला (Shimla) 27°C 17°C
पटना (Patna) 41°C 27°C
मुंबई (Mumbai) 36°C 25°C
नैनीताल (Nainital) 27°C 18°C
लखनऊ (Lucknow) 43°C 25°C
चेन्नई (Chennai) 38°C 27°C
रांची (Ranchi) 39°C 23°C
केदारनाथ (Kedarnath) 16°C 1°C
जयपुर (Jaipur) 42°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 25°C
कोलकाता (Kolkata) 38°C 25°C

यह भी पढ़ें: West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान आज, 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।