Bhopal School Closed: मध्य प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही सूरज आग उगल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी और भयंकर लू का अलर्ट है। चिलचिलाती धूप और लू चलने की वजह से बच्चों को स्कूल आने-जाने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश के कई जिलों में बच्चों की छुट्टी की घोषणा की गई है।
भोपाल के सभी स्कूलों में कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधिकारी ने छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया है। भोपाल के अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है, तो कहीं स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
Bhopal School Closed: भोपाल के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

राजधानी भोपाल में नर्सरी से लेकर 8वीं तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। यह फैसला भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है, जो कि सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा। हालांकि इस दौरान शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से तापमान में हुई अचानक बढ़ोतरी और हीट वेव को देखते हुए लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजना उसके स्वास्थ्य जोखिम भरा हो सकता है।
उज्जैन में बदला स्कूलों का समय
उज्जैन में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है, जिसे देखते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, उज्जैन में अब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब इनकी क्लास सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर 12:30 तक चलेंगी।
Bhopal School Closed News: ग्वालियर में भी छुट्टी का ऐलान

गर्मी को देखते हुए ग्वालियर में कलेक्टर ने 30 अप्रैल तक कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे।


Download Android App
Download iOS App




