प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत कर पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से मंगलवार को यह वक्तव्य जारी किया गया।
इसमें बताया गया किअमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ परस्पर महत्व के ज्वलंत विषयों पर चर्चा की है। मोदी ने ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिका के लोगों को नए वर्ष में अच्छे स्वास्थ, समृद्धि और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भरोसे, परस्पर सम्मान, और आपसी समझ के आधार पर दोनों देशों के संबंध काफी मजबूत हुए हैं। उन्होंने पिछले वर्षों में सामरिक संबंधों में आयी मजबूती का विशेष रूप से उल्लेख किया। मोदी ने परस्पर महत्व के सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिय ट्रंप के साथ मिलकर काम करने की भी इच्छा जताई। वही, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत के लोगों नए वर्ष में प्रगति तथा समृद्धि के लिये शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह इन्हें औऱ मजबूत बनाने के लिए काम करने को तैयार हैं। बता दें कि अमेरिकी हमले में ईरान के प्रमुख कमांडर सुलेमानी के मारे जाने जे बाद उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति में दो बड़े देशो के नेताओं की इस बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



