PM Modi Instagram Viral Video: नीट पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खासी लोकप्रियता मिल रही है। इसका एक बड़ा कारण उनका देर रात तक इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर अपलोड करने का। इन वीडियो में, वह अपने पारंपरिक “भाइयों और बहनों” शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके बजाय, पिछले दो दिनों से वह इंस्टा वीडियो में “फ्रेंड्स” कहकर संबोधित कर रहे हैं। इन वीडियो को इंस्टा और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अब तक सबसे ज्यादा लाइक्स और व्यूज मिले हैं। अब ऐसे में इस वीडियो से लोग एक खास ग्रुप को कनेक्ट कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई की देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने “Thank You Friends” वर्ड्स से की। यह वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 24 घंटे के अंदर इस वीडियो में 30 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि करोड़ों यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर भी किया है। इसी के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शामिल हो गया है।
पहले VIDEO के लिए बोला ‘Thank You Friends’
PM Shri @narendramodi thanked India’s youth for the response and suggestions following his video and expressed his gratitude for the overwhelming support.
Watch ⬇️ pic.twitter.com/Y2q35aRNdP
— BJP (@BJP4India) July 24, 2026
बता दें कि इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले अपने चाहनेवालों और फॉलोअर्स का थैंक यू कहा, इस दौरान उन्होंने कहा, “Thank You Friends” कहते हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने अपने पिछले वायरल वीडियो को मिले जबरदस्त प्यार और समर्थन के लिए ऐसा वीडियो में कहा। मालूम हो कि दूसरे दिन आधी रात को पीएम मोदी ने दूसरा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया की भाषा में एक रील की तरह तैयार किया गया था। वीडियो में उनका जो अंदाज दिखा, वो कैमरा एंगल और बात करने का तरीका बिल्कुल जेंजी जैसा लगा, जिसने लोगों का ध्यान एक बार और पीएम मोदी की तरफ बन गया।
क्या Gen Z से जुड़ने की कोशिश है?
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि PM मोदी की यह नई डिजिटल रणनीति ‘जेन ज़ी’ (Gen Z) से जुड़ने की कोशिश हो सकती है। हाल के सालों में इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट-फॉर्म वीडियो का असर काफी पॉपुलर हो चुका है। इसलिए, पीएम मोदी का ‘रील’ स्टाइल में वीडियो पोस्ट करना और उसकी शुरुआत “थैंक यू फ्रेंड्स” कहकर करना, ऐसे में इस रणनीति को जेंजी ग्रुप के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार या प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं आई है। फिलहाल ये मामला नीट विवाद के बीच काफी चर्चा में हैं।


Download Android App
Download iOS App




